{"_id":"5b7861fb42c79246475f61b3","slug":"153461604935-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार योजना के लिए 5 सितम्बर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार योजना के लिए 5 सितम्बर तक करें आवेदन
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। उपायुक्त उद्योग/जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2018-19 के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थी 5 सितम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो तथा हाईस्कूल उर्त्तीण हो वह पात्र होंगे। योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में 25 लाख तथा सेवा क्षेत्र में 10 लाख रूपए तक ऋण दिए जाने का प्राविधान है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में संपर्क कर आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन-पत्र के साथ समस्त कागजात दो प्रतियों में निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा।
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत सभी किसानों को कहा है कि समयसारिणी शासनादेश द्वारा निर्गत की गई है, जिसके अनुसार इस वर्ष जनपद में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर 1 नवम्बर 2018 से धान क्रय प्रारंभ होगी। किसान का पंजीयन विभागीय पोर्टल पर किया जाना है जिसकी अंतिम तिथि 30 अगस्त 2018 तक है। कृषक अपना नवीन पंजीयन/पूर्व पंजीयन का नवीनीकरण (खाता नंबर अंकित, खतौनी/पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं खसरा के आधार पर) कृषक द्वारा जमीन में अपना हिस्सा तथा उसमें बोए धान की घोषणा की जाएगी। यह पंजीयन कृषक स्वयं जनसूचना केंद्र इंटरनेट कैफे के माध्यम से कराएंगे। पंजीकरण कराए जाने के उपरांत किसान अपना धान मानक के अनुरुप अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर विक्रय के लिए नियत तिथि पर लाएं।