{"_id":"5b7861f742c7924639036665","slug":"153461604510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों का माफ होगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों का माफ होगा ऋण
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कर्ज माफी योजना का लाभ पाने में शेष बचे 28920 किसानों में मात्र 11 हजार किसान पात्र हैं। इनके द्वारा बैंक में अपना आधार नहीं जमा किया गया है। ऐसे पात्र किसानों का कर्ज अब हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जाएगा। अगले सप्ताह से जिला कृषि कार्यालय में हेल्प डेस्क खोला जाएगा। जिसमें आवेदन के साथ किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति लगाना जरूरी है जिससे उनका कर्ज माफ हो सके।
सरकार द्वारा फसली ऋण मोचन योजना के तहत 31 मार्च 2016 से पहले फसली ऋण लेने वाले किसानों का ऋण माफ करने का फरमान जारी किया गया था। जिसका लाभ देने के लिए जिले में कुल 98 हजार 831 किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों को चरणवार योजना से लाभान्वित करने का कार्य शुरू किया गया। अब तक कुल 69 हजार 911 किसानों को लाभान्वित किया गया है। इस दौरान शेष बचे 28, 920 किसानों में महज 11 हजार किसान ही कर्ज माफी के लिए पात्र हैं। पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में कृषि विभाग द्वारा जिला कृषि कार्यालय में हेल्प डेस्क खोलने की कवायद शुरू कर दी है। अगले सप्ताह में हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर देगा।
फसली ऋण मोचन योजना के तहत पात्र बचे किसानों को लाभान्वित करने के लिए अगले सप्ताह से जिला कृषि कार्यालय में हेल्प डेस्क खोला जाएगा। जिसमें पात्र किसान आधार के साथ प्रार्थना पत्र देंगे। इसके बाद उनकी डिमांड जनरेट कर ऋण माफ करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
अमित कुमार चौबे
जिला कृषि अधिकारी