फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहीदों को याद करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस

शहीदों को याद करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस

Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को याद करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों, विद्यालयों और कार्यालयों में समारोह आयोजित किए गए। विभिन्न दलों के लोगों ने भी अपने कार्यालय पर झंडारोहण कर मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माया टंडन ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद पौधरोपण भी परिसर में किया गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेसीआई क्लासिक संस्था द्वारा चौकियां धाम में स्थित आरके साहू जूनियर हाईस्कूल में संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर द्वारा ध्वज फहराया गया। उन्होंने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। इस अवसर पर जेसीरेट चेयरपर्सन रेनू बैंकर, इं. हसन अब्बास, राजेंद्र सेठ, आशीष गुप्ता, राजीव साहू, प्रियंका गुप्ता, आशीष गुप्ता, कार्तिक सेठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीआई जौनपुर ने संस्थाध्यक्ष संतोष अग्रहरी की अध्यक्षता में जेसी बालवाड़ी स्कूल धरनीधरपुर में तिरंगा फहराया गया। स्कूल के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य अतिथि डा. वीएस उपाध्याय ने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर जोर दिया।
पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति ने कैंप कार्यालय जासोपुर करंजाकला पर ध्वजारोहण किया जिसके बाद वनवासी बच्चों को शिक्षा संबंधित सामान वितरित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
श्री सद्गुरू कबीर साहिब पंचमुख हनुमान सीताराम राज्य स्वराज सेवा दल भूलेमऊ धर्मापुर की धरती पर तिरंगा फहराया गया। मुख्य अतिथि अवकाशप्राप्त सेना के जवान लालजी यादव राष्ट्रीय पहलवान एवं महासचिव जिला कुश्ती संघ एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान राम मूरत यादव, नंद लाल यादव पूर्व शिक्षक रहे। जय बजरंग व्यायामशाला सेवईनाला व लीलाटवीर महावीर व्यायामशाला ठकुरची के सैकड़ों बाल पहलवान भी मौजूद रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष सुमन यादव संचालन प्रधान सचिव संजय यादव एवं आलोक यादव ने संयुक्त रूप से किया। राममूरत यादव नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ने आभार व्यक्त किया।
भारत स्वाभिमान न्यास के योग प्रशिक्षकों द्वारा जिला प्रभारी शशिभूषण यादव के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक जन-जन तक योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुँचाकर लोगों को रोगों से स्वतंत्रता दिलाने के लिए संकल्पित हुए।
तिलकधारी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना की तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाएं कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह, डा. शालिनी सिंह व डा. पूनम सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शिवापार गांव के सामुदायिक भवन पर ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासियों के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई। लोगों ने पौधरोपण किया। मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कालेज में अध्यक्ष रविंद्र प्रताप अस्थाना ने ध्वज फहराया जिसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।
लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा प्राथमिक स्कूल प्यारेपुर में अध्यक्ष गणेश साहू व लायनेस प्रतिमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसके बाद बच्चों में कापी, पेन, पेंसिल, रबर, मिठाई आदि का वितरण किया गया। जोन चेयरपर्सन संतोष साहू ने 11 पौधे लगाए। जिसके बाद बच्चो में पौधे वितरित किए गए। जरूरतमंदों में अन्न से भरे बैग का वितरण किया गया। संचालन सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने किया। सचिव सुनीता पाठक ने आभार व्यक्त किया।
लायन्स, लायनेस क्लब जौनपुर द्वारा हिंदी भवन में संस्थाध्यक्ष अशोक मौर्य व लायनेस अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
नगर के मियांपुर स्थित सीएससी जनसेवा केंद्र साइबर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी पर स्वतंत्रता दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि अवकाशप्राप्त जेलर नागेंद्र नाथ पाठक रहे। संचालक राजीव पाठक ने संस्थान पर मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के अलावा कोर्स के बारे जानकारी दिया।
रोटरी क्लब द्वारा प्राथमिक विद्यालय लाइन बाजार में झंडारोहण किया गया। जिसके बाद डा. कमर अब्बास ने बच्चों एवं रोटेरीयन को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। मनीष चंद्रा, रविकांत जायसवाल आदि ने संबोधन किया। श्याम वर्मा एवं अमृतांश ने देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। स्वागत अध्यक्ष रवि मिंगलानी ने किया। संचालन डा. एसके सिंह ने किया। जयकृष्ण साहू ने आभार व्यक्त किया।
मां दुर्गा जी विद्यालय के तीनों शाखाओं सिद्दीकपुर, तारापुर कालोनी व बरैयाक़ाजी मल्हनी में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह, उपप्रधानाचार्य पलकधारी सिंह, कैलाशनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

मां शारदा शनबीम जूनियर हाईस्कूल अलीगंज में प्रबंधक सुधा सिंह व सरोज सिंह ने ध्वजारोहण किया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने आभार व्यक्त किया। एसडी पब्लिक स्कूल कबीरूद्दीन पुर में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें खंड विकास अधिकारी सुधा वर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसमें बच्चों को सम्मानित किया गया। बीआरपी इंटर कालेज में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। डीआईओएस बृजेश मिश्र ने पौधरोपण किया। प्रताप सेना हिंदू संघ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जो रूहट्टा से निकलकर ओलंदगंज होते हुए पॉलिटेक्निक पर समाप्त हुआ। नवजीवन कल्याण सेवा समिति ने भी अपने रासमंडल स्थित कार्यालय पर समारोह आयोजित किया। जिमसें रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल ने अपने कार्यालय पर समारोह आयोजित किया और मिठाईयां बांटी। सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. बीबी तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार भी मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जगत नारायण तिवारी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में ध्वजारोहण योगेश शुक्ला ने किया। प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने भारत माता के रक्षा की शपथ दिलाई। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर देवानंद मिश्र, सतीश सोनकर, राकेश उपाध्याय मौजूद रहे। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक डा. पीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने रोडवेज तिराहा स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। मदरसा हनफिया में मौलाना मोइनुद्दीन अहमद हेशाम जाफरी और मदरसा कोरानिया गोपालापुर में पूर्व विधायक हाजी अफजाल ने ध्वजारोहण किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने सपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि आज का दिन सपूतों के बलिदान को याद करने वाला दिन है। इस मौके पर केपी यादव, सुशील चंद्र दूबे, श्रवण जायसवाल, दीपक जायसवाल, श्याम बहादुर पाल, पूनम मौर्या, डा. शकील, कृष्णा मौजूद रहे। अपना दल एस के प्रदेश सचिव पप्पू माली ने वाजिदपुर चौराहे पर झंडारोहण के बाद पौधरोपण किया। नेहरू इंटर कालेज कुंवरदा में धर्मेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed