{"_id":"5b75cffe42c7921a411d7d54","slug":"15344476052-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे माता सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे माता सेवक
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा माता सेवक उपाध्याय एक अदम्य साहसी शिक्षाविद एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। वह बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आदर्शों व दिखाए रास्ते का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह गुरुवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख माता सेवक उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव भूइला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा स्व उपाध्याय कभी भी राजनीति को व्यवसाय नहीं समझे। वह जीवन पर्यंत अपने उसूलों, सिद्धांतों पर अडिग रहे। साथ ही उनकी विरासत को बखूबी सवारने में उनकी पुत्री पूर्व विधायक सीमा व बड़े पुत्र पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय जिम्मेदारी संभाल लिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द ने कहा स्व. माता सेवक उपाध्याय का सारा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। स्व. उमानाथ सिंह व स्व. माता सेवक उपाध्याय जनपद के दो महानायक थे। जिनके बल पर जनपद को पहचाना जाता था। पूर्व मंत्री व मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने कहा स्व. माता सेवक उपाध्याय जाति धर्म,पार्टी से उठकर एक अलग शख्शियत रहे। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव व एमएलसी केदारनाथ सिंह ने कहा पार्टी के नीतियों और सिद्धान्तों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किये। इससे पूर्व आए तमाम अतिथियों द्वारा स्व माता सेवक उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय सुशील उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं में भाजपा नेता अशोक सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, कुँवर जयसिंह विनय सिंह, पाणिनि सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिक्षक नेता रमेश सिंह, अमित सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह, डा. उदय राज सिंह, डा. रामनयन सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ मनोज मिश्र, गोरखनाथ मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बीडीओ प्रीति तिवारी, बीईओ रमा पांडेय, राजीव यादव, संजीव सिंह, कलेक्ट्रेट बार संघ पूर्व अध्यक्ष आदित्यनाथ मिश्र, केशव सिंह आदि उपस्थित रहे।