{"_id":"5b73327242c79249f66a512e","slug":"153427620114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री शिक्षकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री शिक्षकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सात सूत्री मांगों को लेकर वित्तपोशित डिग्री कालेज के शिक्षकों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने और शिक्षकों को विनियमित किए जाने समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर सरकार की नीतियों की निंदा की। कहा कि शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर आंदोलन जारी रखेगा। 28 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबोधित ज्ञापन सरकार को भेंजेगे।
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शैक्षणिक कार्य से विरत रहें। बांह में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति रोष जताया। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद ओझा ने सरकार के रवैये के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार केवल आश्वासन दे रही है। शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगे अविलम्ब पूरी होनी चाहिए। सरकार हम सभी शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा न ले अन्यथा इससे बड़ा आन्दोलन होगा। संघ के महामंत्री डा. अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द यूजीसी रेगूलेशन के अनुसार प्रोफेसर पदनाम दे, आयु सीमा 65 वर्ष किया जाए, मानदेय शिक्षकों को आमेलित किया जाए, अनुदानित महाविद्यालय के सभी स्ववित्तपोषित शिक्षकों का भी पूर्णकालिक किया जाए, पुरानी पेंशन योजना बहाल करें। धरने को संघ की उपाध्यक्ष डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। 28 अगस्त विश्वविद्यालय परिसर में धरना करने की रणनीति तय की। इस अवसर पर डा. अवधेश द्विवेदी, डा. मयानन्द उपाध्याय, डा. खिलेश्वर शुक्ला, डा. मनोज वत्स, डा. राजेन्द्र सिंह, डा. विजय बहादुर यादव, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. सन्तोष पाण्डेय, डा. सुनीता गुप्ता, डा. निशीथ सिंह, डा. मनोज तिवारी, डा. जीके द्विवेदी, डा. सुशील गुप्ता, सुधाकर शुक्ल, डा. आशीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अभय प्रताप सिंह ने किया।
उधर टीडी कालेज में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह और डा. महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों की निंदा की। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। डा. विनय कुमार सिंह, डा. ओपी सिंह, डा. पीपी सिंह, डा. एके चतुर्वेदी, डा. हरिवंश यादव, डा. केडी यादव, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. डीबी मिश्र, डा. एसके सिंह, डा. छाया सिंह, डा. प्रदीप सिंह, डा. जीतेश सिंह, डा. वंदना दूबे, डा. योगेंद्र सिंह, डा. श्रीश सिंह, डा. अमित राहुल, डा. बृजेंद्र सिंह, डा. एनडी पाठक, डा. राजेश कुमार पाल, डा. विपिन सिंह, डा. संतोष सिंह, डा. वीपी सिंह, डा. रमेश सिंह, डा. सुदेश सिंह आदि मौजूद रहे। डा. राजीव रतन ने आभार जताया।