{"_id":"5b6c867d4f1c1b913e8b61fc","slug":"1533838965173300-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जफराबाद नगर पंचायत में लगेगे 3300 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जफराबाद नगर पंचायत में लगेगे 3300 पौधे
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। नगर पंचायत में पर्यावरण को सुंदर बनाने के लिए 15 अगस्त के दिन 3300 पौधे लगाने की तैयारी है। नगर पंचायत में स्थित नावघाट सेतु मार्ग,दरीबा मार्ग, मोहल्ला ना सही मार्ग तथा मोहल्ला मखदुमपुर मार्ग पर सड़क किनारे पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई पूरी की गई। अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में कुल 3330 पौधरोपण किया जाना है। जिस की तैयारी के लिए मोहल्लों के मार्गों पर सड़क किनारे गड्ढों की खुदाई गुरुवार को पूर्ण कर ली गई। गड्ढे मानक के अनुरूप है कि नहीं इसका सर्वे भी गुरुवार को कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर गलत तरीके से पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई की गई थी। उसको पाटकर सही जगह गड्ढे करने का दिशा निर्देश दिया गया है। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल,अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार, सभासद अजय कुमार, खुर्रम खान, चंदशेखर ,लक्ष्मी गिरी, विक्रम कुमार तथा लिपिक राजमन, वेद कुमार ,ओंकार, सत्यम यादव ने नगर पंचायत ने सड़कों किनारे तैयारी का सर्वे किया। पौधरोपण के लिए ट्री गार्ड की आवश्यक। यदि ट्री गार्ड पौधरोपण के लिए नहीं लगाया गया तो पौधों का बचना मुश्किल होगा। इसके पूर्व पिछले वर्ष यसजेके नाथ संस्था द्वारा नाव सेतु पर मार्ग पर पौधरोपण करवाया गया था। परंतु ट्री गार्ड के अभाव में सभी पौधों नष्ट हो गए। अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक शासन व उच्च अधिकारियों से केवल पौधरोपण का दिशानिर्देश दिया गया है। ट्री गार्ड के लिए अभी कोई आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन