{"_id":"5b6c85804f1c1bb8538b7c06","slug":"153383871217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथा कला। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी खुटहन के कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी शीर्ष गाँधीवादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सरयू प्रसाद तिवारी की धर्म पत्नी श्रीमती माहेश्वरी देवी को माल्यार्पण एवं सम्मानित कर क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में महात्मा गाँधी के आह्वान पर अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आन्दोलन का विगुल पूरे देश में बजा था। महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरु के नेतृत्व में देश के हर वर्ग का व्यक्ति स्वाधीनता संग्राम में कूद पड़ा । स्वाधीनता आन्दोलन में शहीद हुए क्रान्तिकारियो को याद करते हुए राकेश मिश्रा ने कहा कि आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानिओं के नक्शे कदम पर लोगों को चलना चाहिए। देश की तरक्की में सबको अपना योगदान देना चाहिए तभी क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्राम राम, विनोद त्रिपाठी, राकेश पांडेय, परवेज अहमद, ब्रजेश उपाध्याय, मनोज तिवारी, पवन तिवारी, विनय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।