फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   देवरिया कांड को लेकर एआईडीएसओ ने किया प्रदर्शन

देवरिया कांड को लेकर एआईडीएसओ ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
देवरिया कांड को लेकर एआईडीएसओ ने किया प्रदर्शन
बदलापुर / घनश्यामपुर। देश भर में बढ़ रहे रेप, हत्या व हिंसा के साथ देवरिया व मुजफ्फरपुर की घटना के विरोध में गुरुवार की शाम आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलुस सब्जीमंडी , पुराना पड़ाव से इन्दिरा चौक पर पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इंदिरा चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने दोनों स्थानों की घटना में संलिप्त दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग किया। संगठन के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से हाथ में तख्तियो़ पर लिखे स्लोगनों से नारेबाजी करते इंदिरा चौक पर पहुंचे। जहां वक्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर व देवरियों में बच्चियों के साथ सुनियोजित ढंग से किए गए रेप व हिंसा की घटना एक स्वच्छ समाज के माथे पर कलंक के समान है। हैरानी तब होती है जब इसम़े समाज के जिम्मेदार मंत्री, विधायक व प्रशासन इनकी इज्जत से खिलवाड़ करते हैं। घटना की जितनी निंदा की जाय वह कम है। इस अवसर पर रविशंकर मौर्य, इंदु कुमार शुक्ल, महेंद्र मौर्य, मिथिलेश मौर्य,दिलीप खरवार, दिनेश मौर्य, हीरालाल गुप्त , विकास मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed