{"_id":"5b6b41014f1c1b8d6e8b4cf5","slug":"15337556419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिस अधीक्षक ने देखा कावरियों का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिस अधीक्षक ने देखा कावरियों का रास्ता
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कांवड़ यात्रा के लिए नगर की पुलिस अत्यधिक मुस्तैद है। पिछले चार दिनों से नगर मे कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। चार पहिया वाहन व सरकारी बसों को चलने दिया जा रहा है। प्रति दिन सैकड़ों यात्री हलाकान हो रहे। कारोबार बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है। सतहरिया में बुधवार को मैजिक की चपेट मे आने से हुई एक कांवरिया की मौत के बाद कांवरियों द्वारा किए गए उपद्रव व चक्काजाम से हलाकान हुए मुंगरा पुलिस नगर में और सख्ती बरतने लगी है। प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर वाहनों के प्रवेश को रस्सी खींचकर प्रतिबंध लगा दिए जाने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार की सुबह सतहरिया में हुई दुर्घटना के बाद मुंगरा पुलिस ने नगर के सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर बाइक को भी नगर में प्रवेश पर रोक लगा दी। जिसके चलते मरीजों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाने वालों से लेकर नगर में अपनी आवश्यकता की पूर्ति हेतु खरीददारी करने के लिज आने वाले बाइक तक पर नगर मे प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जिससे नगर में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आने लगे। सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से परिवार व बच्चों के साथ आने जाने वालों को हो रही है। सिर्फ कावरियों के दो व चार पहिया वाहनों को अंदर जाने की इजाजत है।