{"_id":"5b6b3f284f1c1ba03e8b5d78","slug":"153375516917-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे पांच नए विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे पांच नए विषय
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर आयोजित शोध प्रवेश प्रवेश परीक्षा में पांच नए विषयों को शामिल किया गया है। इससे पहले शोध प्रवेश परीक्षा में 40 विषयों के छात्र शामिल होते थे। इस बार होने वाली प्रवेश परीक्षा में 45 विषयों के छात्र शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 16 अगस्त तक लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा में इस बार पांच नए विषयों को शामिल किया गया है। इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार और कृषि प्रसार विषय के छात्र भी शोध प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है। 24 अगस्त को प्रवेश परीक्षा की तिथि की गई है। दस सितंबर को रिजल्ट घोशित करने के बाद दा खिला की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शोध के लिए अभ्यर्थियों से आन लाइन आवेदन मांगा गया है। आनलाइन किए गए आवेदन की हार्ड कापी विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक की गई है।