{"_id":"5b69e68b4f1c1ba23e8b5ac7","slug":"153366694718-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली समय में किसानों के आमदनी के लिए नहीं हैं योजनाएं-अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली समय में किसानों के आमदनी के लिए नहीं हैं योजनाएं-अशोक
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में गांव गरीब व किसानों के लिए कई योजनाओं का संचालन नहीं किया है। वहीं लोकतंत्र को झूठतंत्र बनाया जा रहा है। इस सरकार में सबसे अधिक किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। किसानों की हितैषी बताने वाली यह सरकार किसानों की आमदनी के लिए खाली समय में कोई योजना नहीं है।उसके द्वारा किसानों के लिए जो योजना बनाई गई है। वह उससे मंडी में किसानों की लूट होगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में स्व.चौधरीचरण सिंह ने छोटे कुटिर उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई थी।जिससे किसानों को खाली समय में काम मिल सके। वहीं किसानों की माली हालत सुधारा जा सके। इस दौरान 405 उद्योग शामिल किया गया था। लेकिन आज किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। किसानों का विकास चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चल कर ही हो सकता है। इनके नीतियों पर ही चलकर किसानों के हक के लिए चौधरी अजीत सिंह व जयंत चौधरी संघर्ष कर रहे हैं। जबकि दूसरे दलों के किसान केवल सिर्फ चुनाव के समय याद आता है। इस अवसर पर सत्यनरायण यादव, साबहलाल यादव, मिर्जा जाहिर, राम सिंह यादव, विनय कुमार गौतम, राकेश द्विवेदी, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।