{"_id":"5b69e6884f1c1b54638b6ebe","slug":"15336669455-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने बनाई रणनीति
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर/घनश्यामपुर। गोमती के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे ग्राम शाहपुरसानी तथा अहियापुर में फसलें डूब गई है। तहसील प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 29 नावें क्षेत्र में तैनात रहेंगी।
तहसील सभागार में सोमवार को हुई बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए रणनीति तय किया। गोमती नदी में बाढ़ आने से तहसील क्षेत्र के 43 गांव मेढ़ा , डड़ारी ,डीह डड़ारी , तुलापुर , माधोरामपट्टी , बघाड़ीकला , बघाड़ीखुर्द , लारपुर , जमऊपट्टी , कनकपुर , आराजी अनुसार , अनुसार , पूरारजवार , नौरंगाबाद , कछौरा , जगदीशपुर ,गजेन्द्रपुर , अहियापुर , तिलवारी , बड़सरा ,सम्मनपुर , राउतपुर ,रमनीपुर , कृष्णापुर ,भेलूपुर , गोपालापुर , सियरावासी , गुलरा , शाहपुरसानी ,कम्मरपुर , लग्गूपुर , बीरपालपुर , कुशहां , बड़ेरी , देनुआ , भूपतिपुर , बीबीपुर , कोड़रकला , डड़वा, गौरा, कोड़रखुर्द आदि प्रभावित होते हैं। इन गांवों को 11 बाढ़ राहत चौकियों की स्थापना की जानी है। उसके लिए स्थान चिह्नित किया गया। इसके अलावा 14 ट्रैक्टर, ट्रक तथा 29 नाव के साथ ही सस्ते गल्ले के व्यापारियों, पेट्रोमैक्स के मालिकों की सूची क्रमबध्ध कर ली गयी है। बाढ़ आने पर 43 गांव के 1784 .357 क्षेत्रफल के साथ ही 12945 की जनसंख्या तथा 3045 पशुओं के प्रभावित होने का अनुमान है। इसके लिए बंदोबस्त करने को कहा गया है। बैठक एसडीएम रमापति राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. संजय दुबे , पशुचिकित्सक डाक्टर डीके बंसल को तैयार रहने के लिए पत्र लिखा है । तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय, नायबत,हसीलदार बदलापुर कृष्णराज सिंह आदि मौजूद रहे ।