फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे

Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे

विज्ञापन
शाहगंज। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक आत्मदाह करने की गरज से एक गैलन में केरोसिन तेल लेकर पहुंच गया। हाथ में तेल का गैलन देख कर तहसीलकर्मी और पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और एसडीएम के पास पहुंचने से पहले ही उसे पकड़ लिया। युवक का कहना है कि उसके पड़ोसी जबरन उसके दरवाजे से रास्ता चाहते हैं। वे मनमानी पर उतारूं लेकिन कोई मदद नहीं हो रही है।
उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा लोगों की समस्या सुन ही रहे थे। इसी बीच खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरदौली गांव के निवासी मायाराम यादव गैलन लेकर आत्मदाह करने की गरज से पहुंच गए। उसका कहना था कि उसके दरवाजे से होकर गुजरने वाले चकमार्ग को वह अपर जिलाधिकारी के न्यायालय से खारिज करवा चुका है। जबकि पड़ोसी हर हाल में उसके दरवाजे से ही रास्ता चाहते हैं। उसका कहना है कि एक दूसरा रास्ता भी पड़ोसी के दरवाजे तक जाता है। बावजूद इसके पड़ोसी ज्यादती करके उसके दरवाजे से ही रास्ता ले जाना चाहते हैं। इस मामले में खेतासराय पुलिस पड़ोसी का पक्ष ले रही है। जिससे क्षुब्ध होकर वह आत्मदाह करने के लिए पहुंच गया। एसडीएम ने उसे त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और कानूनगो को युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



आए 821 फरियादी, समाधान मिला 82 को
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस महज खानापूर्ति बन गया है। मंगलवार को जिले की छह तहसीलों में 821 फरियादियों न्याय की आस से पहुंचे, जिसमें अफसर महज 82 को ही त्वरित राहत दे पाए। जहां जिलाधिकारी खुद सुनवाई कर रहे थे, वहां 10 फीसदी से कम मामलों का त्वरित निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आवास, राशन कार्ड, जमीन विवाद, रास्ता संबंधी जैसे विवादों की शिकायतें पड़ीं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में 180 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 11 का ही निस्तारण हो सका। विधायक मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, सीएमओ डा. रामजी पांडेय, उप जिलाधिकारी जयनारायण सचान आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में में 83 प्रार्थना पत्रों में 13, शाहगंज में 94 में नौ, केराकत में 176 में 12, बदलापुर में 81 में नौ, मड़ियाहूं में 207 में 28, मछलीशहर में 180 में 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिले के सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को तीन दिन के अंदर सभी मामलों का निस्तारण करने का आदेश दिया है।


दस साल से लगा रहे तहसील का चक्कर
मछलीशहर। संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस बेमानी साबित हो रहा है। ऐसे फरियादी भी हैं जो दस साल से तहसील में फरियाद लगा रहे हैं लेकिन उनको समाधान नहीं मिल पाया है तहसील क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव निवासी विनोद कुमार अपनी भूमिधरी आराजी से अतिक्रमण हटवाने के लिए शिकायती पत्र लगातार 10 वर्ष से देते आ रहे हैं। राहत न मिलने पर वर्ष 2008 में पैमाइश कराने के लिए एसडीएम न्यायालय में मुकदमा किए। न्यायालय के आदेश पर पत्थर गड्डी हुई। विपक्षी पत्थर उखाड़कर फेंक दिए। उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन फरियादी आज तक अपनी ही भूमि पर कब्जा नहीं पा सका। दूसरा प्रकरण जुड़ऊपुर गांव का खजुरहट जुड़ऊपुर संपर्क मार्ग है जो 22 वर्ष पूर्व जिला परिषद से बना था। तीन वर्ष में ही टूट गया। 15 वर्ष से ग्रामीण अमित सिंह, अयोध्या यादव, राम आसरे सरोज, सत्य नरायन मौर्य सहित दर्जनों ग्रामीण मार्ग की मरम्मत के लिए शिकायती पत्र दे रहे हैं, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed