{"_id":"5b67443e4f1c1b8d3e8b553b","slug":"153349432715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग टूटने से आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग टूटने से आवागमन बाधित
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जरौना जंघई मार्ग से होकर सुरियांवा जाने वाले रास्ते में वरुणा नदी पर पडने वाले पुल का पहुंच मार्ग धंस गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस सडक से मछलीशहर के लोग मीरगंज सुरियांवा होकर भदोही पहुचते है। सड़क धंसने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।
जरौना -जंघई मार्ग से अभिया होकर सुरियावां जाने वाले मार्ग पर वरुणा नदी पर बने पुल पर पहुंच मार्ग बारिश के कारण धंस गया है। लगातार कई दिन से बरसात होने के कारण रास्ता चलने लायक नहीं रह गया है। जिससे दुर्घटना की संभावना बढ गई है। नदी का किनारा होने के कारण पुल का पहुंच मार्ग काफी ऊंचा बनाया गया है। कुछ माह पूर्व इस सडक का मरम्मत कराया गया था। जौनपुर जनपद में पड़ने वाले हिस्से का मरम्मत नहीं कराया गया। जिससे लगभग एक किमी रास्ता गड्ढे में तब्दील हो गया है। रास्ता खराब होने से उस मार्ग पर वाराणसी व बिंध्यान्चल के लिए चलने वाली बसो का संचालन भी ठप्प हो गया है. इस सडक से मछलीशहर, बंधवाबाजार, मीरगंज के लोग अभिया, सुरियावां होकर भदोही तक आवागमन करते है। सड़क की हालत दयनीय होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।