फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए हुआ रवाना

कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए हुआ रवाना

Thu, 02 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए हुआ रवाना
जौनपुर। बोल बम कांवरियां संघ का जत्था बुधवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। शहर में भव्य शोभायात्रा निकली गई। डीजे के साथ रथ पर भगवान शंकर के शिवलिंग को शहर का भ्रमण कराया गया। कांवरियों की टोली का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव, बोल-बम के नारों से गूंजता रहा। गोमती नदी के तट पर स्थित हनुमान घाट पर सभी भक्त एकत्रित हुए। यहां पर विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ सदस्य त्रिपुरारी बम, संघ के महासचिव विमल सिंह व अन्य भक्तों ने भगवान भोले शंकर की पूजन-अर्चन किया। इसके बाद निकली शोभायात्रा किला मोड़, सद्भावना पुल, नखास, ओलन्दगंज, मैहर देवी मन्दिर परमानतपुर, वाजिदपुर, पालिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, ओलन्दगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी होते हुये भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंची। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी थी जिसमें बर्फ का शिवलिंग लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। नगर की तमाम स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जगह-जगह तोरण द्वार बनाने के साथ ही कांवरियों का स्वागत किया गया। वहीं भक्ति धुन पर शिवभक्त जयकारे के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। भंडारी रेलवे स्टेशन से सभी कांवरिये फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। वहां से पैदल चलकर जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक करेंगे। शोभायात्रा में संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू, महासचिव विमल सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, संजय बम, अशोक बम, राजेश अग्रहरि, राजन बम, संतोष सोनी, पप्पू चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजीव चौरसिया, मनोज सोनी, उदय बम, आनन्द विश्वकर्मा, अजय साहू, सत्य नारायण केसरवानी, मक्खन मास्टर, विजय मास्टर, संदीप बम, संजय जायसवाल, अजय सेठ, मनीष सेठ, रामचन्द्र बिन्द, विष्णु कसेरा, पवन बम, कृष्ण कुमार, गोपाल सेठ, गौतम यादव, सचिन गुप्ता, सोनू सोनकर, बच्चे लाल, संतोष सोनकर, अनिल सोनकर, राकेश बिन्द, विजय राज, भानु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं गौराबादशाहपुर कस्बा से बुधवार को कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिये डीजे की धुन पर नाचते बाबा का जयकारा लगाते हुए कस्बा स्थित शिव मंदिर पहुंचे। जहां पर भगवान शिव को जलाभिषेक किए। इसके बाद वहां दर्शन-पूजन कर जत्था रवाना हुआ। कस्बा के बंजारेपुर व सखैला गांव के कांवरियों के जत्थे में कन्हैया जायसवाल, आशीष साहू, शशि सोनकर, दीपक जायसवाल, रामू सोनकर, अनिल सोनकर, विक्रम, विनोद, अर्जुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed