फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार

पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार

Mon, 30 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मंडल प्रभारी और पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने कहा कि सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों की अनदेखी कर रही है। सरकार की मंशा है कि पिछड़े वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बनाकर उनका शोषण किया जाए। संविधान के नियमों को ताक पर रखकर न्याय पालिका को आगे कर उनको मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने की सरकार साजिश कर रही है। वह रविवार को पार्टी कार्यालय पर पाल समाज की ओर से लाल बहादुर यादव की अघ्यक्षता में आयोजित अपने स्वागत के बाद आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अभी से कार्यकर्ता लग जाए। अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी को जीत दिलानी होगी। केंद्र व प्रदेश जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्रवाद के नाम पर सभी को बांट रही है। कार्यकर्ता इसके खिलाफ एकजुट होकर आगे आएंगें तभी अपनी बात को उपर तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने लोस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर राज बहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, हिंसामुद्दीन, राजदेव पाल, रामधारी पाल, रामलाल पाल, समरथी पाल, राम अवध पाल, प्रेमशंकर, रामबली, कमला प्रसाद पाल, रजराज यादव, शोएब अंसारी, सुशील श्रीवास्तव, सुशीस चंद दुबे, कमला प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन


जौनपुर। कांशीराम बहुजन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचंद राम ने सिपाह स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांशीराम बहुजन दल की मांगों को सरकार लागू करें। वरना कुर्सी खाली करे। 85 प्रतिशत बहुजनों को शिक्षा रोजगार एवं राजनीति में 85 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है। भू माफिया हावी हैं। जबरन बिजली के बकाए की वसूली हो रही है। उस पर अंकुश नहीं लग रहा है। उन्होंने मांग किया कि जलालपुर में हादसे में मरे मृतक परिवारों को 20-20 लाख रूपए मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed