{"_id":"5b5cb74b4f1c1b49748b76b4","slug":"153280288518-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद जौनपुर का भी हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिषद जौनपुर का भी हुआ चयन
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद जौनपुर को आच्छादित कर लिया गया है। यह योजना प्रदेश के मात्र 41 जनपदों में ही संचालित थी। अब जौनपुर को भी शामिल किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने अवगत कराया है कि वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र जौनपुर को उक्त योजना के अंतर्गत आच्छादित कर लिया गया है। जिसमें अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कौशल विकास से संबंधित परियोजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यकों का विकास किया जाएगा। जिसमें मदरसों में स्मार्ट क्लास परियोजना, कामकाजी महिलाओं हेतु हॉस्टल, शहर राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं का हॉस्टल तथा बालकों का हॉस्टल का निर्माण साथ ही जौनपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत फल, सब्जी, मछली, मीट मंडी का एकीकृत रूप से निर्माण होगा। आईटीआई, पॉलिटेक्निक, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, एएनएम सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।