{"_id":"5b5a16074f1c1b4f748b701f","slug":"153263053017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलसिस वार्ड में एमरजेंसी के लिए एक बेड रखें सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलसिस वार्ड में एमरजेंसी के लिए एक बेड रखें सुरक्षित
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डायलिसिस वार्ड में एक बेड इमरजेंसी के लिए सुरक्षित रखने का निर्देश सीएमएस को दिया। बर्न वार्ड में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक न होने और इमरजेंसी वार्ड के बाहर शौचालय में ताला लगा होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और शौचालय में ताला नहीं लगना चाहिए।
जिला अस्पताल में कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर लहू देश के लिए में रक्तदान करने के बाद राज्यमंत्री सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, सीएमओ डा. रामजी पांडेय भी मौजूद थे। सबसे पहले वह डायलिसिस वार्ड में पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों से बात की। हालांकि किसी भी मरीज ने अस्पताल की व्यवस्था पर कोई शिकायत मंत्री से नहीं की। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया कि डायलिसिस के लिए मरीजों की संख्या अधिक होने पर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कभी किसी को इमरजेंसी में डायलिसिस की जरूरत पड़ी तो लोगों को समय से इलाज नहीं मिल पाएगा। इसलिए जरूरी है कि इमरजेंसी के लिए एक बेड को सुरक्षित रखा जाए। जब कभी किसी को इमरजेंसी में डायलिसिस की जरूरत हो, तो उस हालात में मरीज को समय से इलाज मिल सके। यहां से मंत्री बर्न वार्ड में पहुंचे। यहां साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। सफाई का निर्देश सीएमएस को दिया। इमरजेंसी वार्ड में शौचालय की मरम्मत हो रही है। निर्माण सामग्री रास्ते में बिखरी थी। इस पर उन्होंने जल्दी निर्माण खत्म करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि अस्पताल में मरीज और तीमारदारों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वार्ड के बाहर बने महिला और पुरुष शौचालय में ताला बंद था। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। अस्पताल में लगी लिफ्ट बंद थी। मंत्री ने इसका कारण पूछा तो बताया गया कि बिजली के लो और हाई वोल्टेज के चलते मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। इस पर मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया।