फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया कार्य वहिष्कार, की नारेबाजी

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया कार्य वहिष्कार, की नारेबाजी

Fri, 27 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया कार्य वहिष्कार, की नारेबाजी
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनय विक्रम यादव निवासी सफीपुर, खेतासराय के घर पर मंगलवार की शाम दोबारा दबंगों ने चढ़कर गालियां व जान से मारने की धमकी दी, जबकि इसी को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप कार्य बहिष्कार किया था। इसी क्रम में गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण से मिलकर दबंगों से कार्रवाई की मांग की। कहा कि इसी मामले में एसपी ने एसओ द्वारा मंत्री को अपशब्द कहने पर निलंबित कर दिया गया था। अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस मामले में अधिवक्ता विनय ने बुधवार को संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक व मंत्री बरसातू राम को प्रार्थना पत्र दिया था कि मंगलवार की शाम विपक्षी दबंगों ने दोबारा उनके घर पर चढ़कर गालियां व धमकी दी है। उस वक्त घर पर महिलाएं ही थीं। उन्होंने बताया कि हम लोगों के आने जाने का एकमात्र रास्ता आज भी बंद ही है। जबकि मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अधिवक्ता के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से दबंगों का मन और बढ़ गया है। अधिवक्ता डर वश घर नहीं जा रहे हैं। उनकी हत्या हो सकती है। घर वाले भी डर के कारण बाहर नहीं निकल रहे हैं। पूर्व में भी जमीनी विवाद को लेकर शाहगंज में जितेंद्र यादव व पंवारा में राम सूचित यादव की हत्या हो चुकी है। अधिवक्ताओं को आंदोलन करने और सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वकीलों ने जमकर नारेबाजी, प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। और कहा कि 24 घंटे के अंदर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed