{"_id":"5b58c4a84f1c1b19208b6c04","slug":"153254416416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटने से बची स्कूल बस, बाब बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटने से बची स्कूल बस, बाब बाल बचे बच्चे
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। चंदवक चौराहे के पास बुधवार को दोपहर बच्चों से भरी स्कूल बस का पहिया सड़क पर रफ्तार के दौरान निकल गया। बस पलटने से बच गई। उसमें सवार बच्चे बाल बाल बच गए। हादसे के दौरान बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग पहुंच गए। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरी बस से उन्हें घर भेजा गया।
द्रासी पैरा माउंट स्कूल की बस बच्चों को स्कूल से लेकर दोपेहर में उन्हें घर छोडने के लिए जा रही थबी। बस चंदवक चौराहे के पास पहुंची थी तभी बस का आगला और बायीं तरफ का पहिया निकल गया। चलती बस के दौरान पहिया निकलने से बस काफी दूर तक घिसटती रही। ऐसा लगा कि बस अब पलट जाएगी। उसमें सवार बच्चे सहम गए। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे जिससे आस पास के लोग भी दौड़कर पहुंच गए। गनीमत रही कि बस सड़क पर खड़ी हो गई और बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना के वक्त सीट के अलावा कई बच्चे स्टैंडिंग में थे। क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे।
विज्ञापन