फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों को पढ़ने के साथ खेलकूद भी अवश्यक - सुशील

बच्चों को पढ़ने के साथ खेलकूद भी अवश्यक - सुशील

Thu, 26 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ने के साथ खेलकूद भी अवश्यक - सुशील

विज्ञापन
बक्शा। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का वर्तमान ड्रेस विद्यालय में एक अलग पहचान दिलाता है। उनका मनोबल बढ़ने के साथ ही आत्मबल में वृद्धि होती है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बुधवार को इंग्लिश मिडीएम में चयनित प्राथमिक विद्यालय बेलापार पर ड्रेस वितरण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद पर ध्यान देना चाहिए। आज के शिक्षकों को शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की जरूरत है। शिक्षकों से दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने कहा कि जनपद में चयनित सात इंग्लिश विद्यालयों में यह विद्यालय वाकई अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है। 100 प्रतिशत नामांकन अपने आप में गर्व की बात है।इसके पूर्व प्रधानाध्यापक संजय यादव ने विद्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र कुमार यादव ने आये अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजबहादुर यादव एवं संचालन जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष लालसाहब यादव ने किया। इस दौरान शिक्षक विजय कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, श्यामलाल मौर्य, जयशंकर पाल, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।


रिकार्ड बनाने वाले ने सिखाए सफलता के गुर
शाहगंज। सेन्ट थामस इंटर कालेज में साइकिल चलाकर लिम्काबुक में नाम दर्ज कराने वाले आकाश यादव ने छात्रों को सफलता के गुर बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्य एण्टोनी रोडरिक्स ने पूर्व छात्र को सम्मानित भी किया। आजमगढ़ जनपद के पवई निवासी आकाश यादव ने छात्रों को बताया कि सफलता हासिल करने के लिए एक लक्ष्य बनाना जरुरी है। भविष्य में क्या करना है, किस क्षेत्र में आगे बढ़ाना है, इसका एक लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत की जाए तो सफलता को कोई रोक नहीं सकता। आकाश ने छात्रों को अपनी कहानी बताते हुए कहा कि केवल शौक में साइकिल से लखनऊ पहुंचा। जहां किसी कार के धक्के से घायल हो गया। अपनी चोट का इलाज कराने जिस चिकित्सक के पास पहुंचा संयोग से उसने पता पूछा और बात ही बात में साइकिल से 240 किलोमीटर की यात्रा का जिक्र किया तो चिकित्सक ने साइकिलिंग में भविष्य बनाने का रास्ता बताया। फिर क्या था डिफेंस की नौकरी की सोच को छोड़कर आकाश ने साइकिल के खेल को चुना। कठिन परिश्रम के बाद प्रदेश स्तर पर उसे मौका भी मिला। और 14 दिन 15 घंटे 37 मिनट में आकाश ने लेह से कन्याकुमारी का सफर तय करते हुए लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। आकाश ने भारतीय वायुसेना के दो अफसरों का रिकार्ड तोड़ा। जिन्होने पूर्व में 15 दिन 17 घंटे में उक्त दूरी को तय किया। आकाश विद्यालय का पूर्व छात्र रहा है। जिसने विद्यालय के छात्रों का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य द्वारा पूर्व छात्र को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed