{"_id":"5b5775f84f1c1bb35d8b5296","slug":"153245848318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी ने वैज्ञानिक के साथ शोध संस्थान का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी ने वैज्ञानिक के साथ शोध संस्थान का किया निरीक्षण
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजाराम यादव और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला अहमदाबाद भारत सरकार के वैज्ञानिक डा. अनिल डी शुक्ला ने मंगलवार को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान एवं शोध संस्थान का निरीक्षण किया। यहां जल्द ही बेसिक साइंस की कक्षाएं संचालित की जानी है। एमएससी भौतिक, रसायन,गणित एवं अनुप्रयुक्त भूगर्भ विज्ञान पढ़ाई शुरू होगी।
कुलपति ने डा. अनिल डी शुक्ल से प्रयोगशाला की स्थापना, शिक्षण पद्धति एवं अनुसंधान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही संकाय भवन में स्थापित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान का भी कुलपति ने निरीक्षण किया। बायोटेक्नालॉजी विभाग के मशरूम उत्पादन एवं शोध केंद्र एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रयोगशालाओं में कुलपति ने विद्यार्थियों से बातचीत की। इससे पहले कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला अहमदाबाद के वैज्ञानिक डा. अनिल डी शुक्ला को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा लिखित पुस्तक चरैवेति-चरैवेति की प्रति भेंट की। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. रामनारायण, प्रो. राजेश शर्मा, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
.
वाईफाई होंगे छात्रावास, लगातार बिजली मिलेगी
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावासों में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। लगातार विद्युत आपूर्ति के लिए सभी छात्रावासों में जेनरेटर लगाने की योजना पर काम चल रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में करीब 600 छात्रों को रहने की व्यवस्था है। सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए हास्टलों में अधिकतम 160 और न्यूनतम 140 छात्र रखे जाएंगे। छात्रों की उपस्थिति पर निगाह रखी जाएगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र को हास्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन डा. राजकुमार सोनी ने बताया कि परिसर स्थित सीवी रमन हास्टल में 220 छात्र रहते हैं, जिसके कारण काफी असुविधा होती है। इस हास्टल से छात्रों की संख्या घटाकर 160 की जाएगी। इसी प्रकार चरक हास्टल में 104 छात्र रहते हैं, जिसमें संख्या बढ़ाई जाएगी। विश्वकर्मा छात्रवास में भी छात्रों की संख्या 136 से बढ़ाकर 160 करने की तैयारी है। महिला हास्टल में रहने वाली छात्राओं को शाम 6.30 बजे तक हर हाल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा देनी होगी। इसके बाद हास्टल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में चीफ वार्डेन और वार्डेन से अनुमति लेने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी द्रोपदी हास्टल और मीराबाई हास्टल के छात्रों को दे दी गई है। पुरुष हास्टल के छात्रों को कुछ रियायत दी गई है। वह रात दस बजे तक हास्टम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी हास्टलों को वाईफाई से जोड़कर सुविधा दी जाएगी। ताकि छात्रों को नेट से काम करने में कोई दिक्कत न आए।