{"_id":"5b425bf54f1c1bc0248b52fc","slug":"15310755712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा के धनी थे पूर्व पीएम चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा के धनी थे पूर्व पीएम चंद्रशेखर
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर पुण्यतिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्य स्मृति समारोह का आयोजन रविवार को टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में किया गया। इस मौैके पर शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए दो लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह प्रतिभा के धनी थे। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अशोक सिंह ने पूर्व पीएम से जूड़ी स्मृतियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एसपी सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह राष्ट्रवादी विचार धारा के सजग प्रहरी थे। उनके विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्वरूप हैं। महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी अशोक सिंह ने उनके जीवन से कई घटनाओं को रेखांकित किया। यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह का जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा। उन्होंने देश हितों के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर पूर्व कुल पति प्रो. कीर्ति और पर चंद्रेश मिश्र को अंगवनस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक वशिष्ठ नारायण सिंह ने अ तिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।