{"_id":"5b410c6b4f1c1bc0248b5081","slug":"153098967419199-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर जनपद से आई 199 शिक्षिकाओं को आवंटित हुआ विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर जनपद से आई 199 शिक्षिकाओं को आवंटित हुआ विद्यालय
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। गैर जिलों से स्थानांतरित होकर जिले में आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए शनिवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन महिला शिक्षाकाओं से विकल्प पत्र भरवाए गए। देर शाम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने सभी 199 शिक्षिकाओं को उनके द्वारा भरे गए विकल्प के मुताबिक विद्यालय आवंटित कर दिया।
गैर जिलों से आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बीएसए के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसिलिंग के लिए तीन टेबल लगाए गए थे। काउसिंलिंग के लिए रामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मंगरू राम, डोभी के यशवंत सिंह, सुइथाकला के आरएन पाठक को लगाया गया था। कुल 199 शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग कराई गई। इनमें प्राथमिक विद्यालय की 160 और जूनियर हाईस्कूल के 39 महिला और विकलांग शिक्षकों से उनके पसंद वाले विद्यालयों का विकल्प पत्र भरवाया गया। उनके प्रपत्रों की जांच के बाद उन्हें विद्यालय आवंटित कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि गैर जिले से 286 शिक्षक स्थानांतरित होकर जिले में आए हैं। 199 महिला व विकलांगों की काउसिंलिंग कर उन्हें विद्यालयों में तैनाती दे दी गई। जबकि शेष बचे 87 शिक्षकों की तैनाती एकल विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार की जाएगी।