{"_id":"5b3faf8a4f1c1b95288b5042","slug":"153090036110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र ऊंचा होगा जंघई जंक्शन का प्लेटफार्म एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र ऊंचा होगा जंघई जंक्शन का प्लेटफार्म एक
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज(जौनपुर)। एक करोड़ रुपये से जंघई जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर एक ऊंचा किया जाएगा। इसके लिए रेलवे विभाग से मंजूरी मिल गई है। साथ ही उक्त धनराशि भी पास हो गया है। प्लेटफार्म के नीचा होने से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में दिक्कत हो रही थी। वहीं यात्री ट्रेन पकड़ने में गिरकर घायल हो रहे थे।
वाराणसी -प्रतापगढ रेल प्रखंड पर स्थिति जंघई जंक्शन एक श्रेणी के स्टेशन में शुमार है। लेकिन यहां मुकम्मल यात्री सुविधाएं अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। जबकि यहां से प्रतिदिन लगभग हजारों यात्री मुंबई, दिल्ली, कोलकाता आदि महानगर के लिए ट्रेन पकड़ने आते हैं। लोकल यात्री इलाहाबाद, वाराणसी, प्रतापगढ व जौनपुर के लिए ट्रेनों की अदला बदली करते हैं। इस स्टेशन की वार्षिक इनकम 20 करोड़ है। इसके बाद भी प्लेटफार्म नंबर एक अंग्रेजों के जमाने का ही है, जो काफी नीचे है। जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में उतरने व चढ़ने मे दिक्कत होती है। इस प्लेट फार्म को ऊंचा करने की वर्षो से हो रही थी। इसका प्रस्ताव भी बनकर रेलवे के पास गया था। जिसे रेलवे ने अब मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ भी पास हो गया है। जिसमें प्लेटफार्म को उच्च स्तर का बनाने व लंबाई बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा टीन शेड व पानी की टंकी सहित सभी यात्री जरुरत की सुविधा उपलब्ध होगी।
एईएन प्रतापगढ राम लखन सचान ने कहा कि जंघई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को शीघ्र उच्चस्तरीय बनाने व लंबाई बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसका प्रस्ताव रेलवे विभाग ने मंजूर कर दिया है। इसके लिए एक करोड़ रुपये भी पास हो गया है।