{"_id":"5b3a72194f1c1b1a5c8b45da","slug":"15305569514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर मजिस्ट्रेट को सौपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर मजिस्ट्रेट को सौपा पत्रक
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बिना किसी आदेश के अधिकारियों को चौपाल में बुलाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मुख्य सचिव को संबोधित पत्रक नगर मजिस्टेट को सौपा। जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे चौपालों में उच्चाधिकारियों के बिना अनुमति के जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को बुलाकर मनोबल तोड़ने और अधिकारियों को अपनामित करने का आरोप लगाया है। साथ ही ऐसा निर्देश देने की मांग की है।जिससे भाजपा नेताओं के समक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकारियों को उपस्थित होकर जलालत नहीं झेलना पड़े।
कांग्रेस नेता इंद्रमणि दूबे ने बताया कि 30 जून को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम व एसपी के समक्ष लेखपालों , ग्राम पंचायत अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कही गई थी। इन आरोपों का कर्मचारियों ने निन्दा ही नहीं की,बल्कि भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। जबकि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिनभर थानों, तहसीलां व ब्लाकों पर अधिकारियों व कर्मचारियों से धन उगाही करने में संलिप्त हैं। पत्रक सौपने वालों में नितिन यादव, कमल मिश्रा, जया दूबे, भवनेश मिश्रा, बाला पासवान, सत्यम मिश्रा, लालचंद यादव आदि रहे।