फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे सभासद

समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे सभासद

Tue, 26 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे सभासद
शाहगंज। नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार व जन समस्याओं का समाधान नहीं होने के आरोप में सभासदों ने सोमवार को पालिका कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल उनकी समस्या जानने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। चार-चार दिन तक कूड़ा न उठाए जाने से मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। मेन रोड पर नाली निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क निर्माण व नाली बनाने के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने के कारण महीनों से घरों में दूषित व बदबूदार जल आपूर्ति हो रही है। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि टेंडर का इस्टीमेट सभासदों को नहीं दिया जा रहा है। इससे लगता है कि धन की बंदरबांट की जा रही है। घरों का सर्वे न कराए जाने से पालिका की आय में कमी आई है। धरनारत सभासदों ने कहा यदि समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं किया गया तो सभासद अनशन को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में अर्पित जायसवाल, मनीष जायसवाल, अखिलेश यादव, उमेश अग्रहरि, अनुराग पंडित, शीम प्रकाश, मो. हलीम, विवेक अस्थाना, सुशीला देवी, संगीता जायसवाल, जानकी देवी, श्रेयांश मोदनवाल, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed