फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मारपीट की अलग अलग घटनाओं में 56 घायल

मारपीट की अलग अलग घटनाओं में 56 घायल

Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की अलग अलग घटनाओं में 56 घायल
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई मारपीट की घटनाओं में कुल 56 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार दिलावरपुर गांव निवासी महादेव यादव और संतोष यादव के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी दौरान मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से संतोष यादव (38), सचिन यादव (17) , गोलू (22), दूसरे पक्ष से रमाशंकर यादव (45), रमाशंकर यादव (40), महादेव यादव (60) घायल हो गए। इसी क्षेत्र के डेड़ारपुर गांव में छविनाथ यादव व गुलाब सरोज के बीच जमीनी विवाद में हुई मारपीट में छविनाथ (50), क्षमानाथ यादव (38), दिनेश यादव (40), घायल हो गए।
बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दो गांवों में हुई मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। गहरपुर गांव हुई मारपीट में एक पक्ष के शेरबहादूर सिंह, दिलीप सिंह, सूरज चन्द्र, प्रताप, अर्जुन, जीतू, नवल, शिवम, अवनीश, छोटेलाल, आरती, मीरा, बिन्दु, एवं दूसरे पक्ष के शिवधारी, हरिकरन, रामधारी, धरमधारी, रणजीत, मानसिंह, अनिल, अरूण, रीता, कौशिल्या, ऊषा, पानकुमारी घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करया है। दूसरी घटना गोठांव गांव में आम तोडने को लेकर हुई जहां मारपीट में शुभम और बिजय बहादुर सरोज घायल हो गए।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्री गांव में सोमवार को आम तोडने के विवाद में छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से अरविंद राजभर, धर्मराज तथा दूसरे पक्ष से कैलाश मिश्रा, ननकू मिश्रा, संदीप मिश्रा अभिषेक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अब्बोपुर व नगर के सर्वरपुर मोहल्ले में हुई मारपीट की अलग घटनाओ में कुल 22 लोग घायल हो गए। खेतासराय कस्बा के सरवरपुर मोहल्ले में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष से गुलफ्सा, नेदा, आयशा, शबनम तथा दूसरे पक्ष से हीना, मोनी, नगमा, करिश्मा, शबीना, शहनाज घायल हो गयी।
अब्बोपुर गावं में विवादित भूमि पर निर्माण के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से निर्मला, रीता देवी, बब्लू, डब्लू तथा दूसरे पक्ष से सुबाष, सुरेश, कौशल्या, रामरूप, शनिचरा, सुषमा, कलौता देवी, गौतम बिन्द घायल हो गए।

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गजेन्द्रपुर गांव में विधायक निधि से बन रहे खड़न्जे को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दीनानाथ, सुनीता सिंह, अभिषेक, व सुप्रिया सिंह तथा दूसरे पक्ष के निलेश सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed