फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश में भींग रहे क्रय केंद्रो के बाहर रखे

बारिश में भींग रहे क्रय केंद्रो के बाहर रखे

Mon, 11 Jun 2018 12:15 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बारिश में भींग रहे क्रय केंद्रो के बाहर रखे

विज्ञापन
जौनपुर। क्रय केंद्रो के बाहर रखे लगभग 800 एमटी गेहूं बारिश से भींग रहे हैं। हलांकि विभाग द्वारा गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल लगाया गया है। लेकिन जमीन पर रखे गेहूं के सड़ जाने की संभावना है। लेकिन जिम्मेदार बारिश होने के बाद भी इन गेहूं का भंडारण नहीं कर पा रहे हैं। विभाग के आकड़े पर गौर करें तो 19 हजार 162 एमटी गेहूं का भंडारण नहीं किया गया है।
जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 62 हजार एमटी रखा गया है। इस लक्ष्य को 15 जून तक पूरा करने की तिथि निर्धारित की गई है। गेहूं की ख्ररीद करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल आठ एजेंसियों के 141 क्रय केंद्र खोले गए है। इन केंद्रो द्वारा अभी तक 51 हजार 538.855एमटी गेहूं की खरीद हुई है। जिसमें से अभी भी 19162 एमटी गेहूं का भंडारण नहीं किया गया है। जिसमें से 18 हजार 362 एमटी गेहूं क्रय केंद्रो पर डंप पड़े हैं। जबकि लगभग 10 क्रय केंद्रो के बाहर 800एमटी गेहूं रखे गए हैं। जिसमें साधन सहाकारी समिति टिकरी, साधन सहाकारी समिति दतांव, साधन सहाकारी समिति होलपुर, साधन सहाकारी समिति पहाड़ीचक डिहियां व साधन सहाकारी समिति गुलरा मोहम्मदपुर आदि हैं।वहीं बारिश होने से इन केंद्रो पर रखे गए गेहूं भींग रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य पूरा करने के लिए बचे हैं महज पांच दिन
जौनपुर। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए मात्र पांच दिन शेष बचे हैं। इस दौरान लक्ष्य पूरा करने के लिए क्रय केंद्रो को अभी भी लगभग 10 हजार 462 एमटी गेहूं की खरीद करना होगा। जिले में कुल 62 हजार एमटी गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य है। जिसमें से मात्र 51 हजार 538.855एमटी गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय केंद्रो पर डंप पड़े 19 हजार 162 एमटी गेहूं का सुरक्षित भंडारण कराया जा रहा है। इसके लिए सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश भी दिया जा चुका है। केंद्रो पर रखे गेहूं को तिरपाल से ढ़का गया है।
महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed