{"_id":"5b1ad0eb4f1c1bb26e8b7010","slug":"15284840797-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्र कला प्रतियोगिता में स्नेहिल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्र कला प्रतियोगिता में स्नेहिल ने बाजी मारी
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बरुन बेवेरजेस फैक्ट्री तरफ से विश्व पर्यावरण सप्ताह दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्नेहिल प्रजापति प्रथम, नितेश सरोज द्वितीय तथा खुशी गौतम ने तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि प्लांट के प्रभारी रमेश प्रताप सिंह ने मेघावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने ने कहा कि वातावरण को अनुकूल बनाने के लिए प्रर्यावरण को संरक्षित करना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि मैनेजिंग एचआर रामकुमार वर्मा ने प्रर्यावरण के नियंत्रण तथा जल संरक्षण से मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। फैक्ट्री के अधिकारियों ने बच्चों को हर स्तर से मदद करने का आश्वासन दिया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन राकेश मिश्रा तथा अध्यक्षता प्रधान राम अजोर यादव ने किया। प्रमोद दूबे ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जसप्रीत भाटिया, डीएस राणा, हिमांशु, प्रेरणा कपूर, अंजनी, डा. रविकांत पांडेय, विजय दूबे, अनिल चौबे, धर्मेंद्र मिश्रा, अनूप मिश्रा, माधुरी, इंद्रा देवी, सोमारी आदि मौजूद रहीं।