फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली रैली

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली रैली

Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली रैली
जौनपुर। प्रदूषण देश ही पूरे विश्व के लिए एक चुनौती बन चुका है। जिले वन क्षेत्र लगातार सिमटता जा रहा है। भूजल स्तर भी तेजी से खिसका है और हैवी मेटल के चलते पानी पीने लायक नहीं रह गया है। इसका खामियाजा मनुष्य ही नहीं बल्कि जीव-जंतु और वनस्पतियों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोग पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हुए हैं। स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है। सामाजिक संगठन भी पर्यावरण की चिंता करने लगे हैं। लायंस क्लब के अध्यक्ष रामकुमार साहू ने बताया कि लायंस क्लब वर्ष भर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाता है। इस साल ज्ञानदा इंटर कालेज में 50 पौधे लगाए गए और 120 पौधे वितरित किए गए। ईसापुर व हिंदी भवन के आसपास 25 पौधे लगाए गए। कमला टाकीज के पास 25 पौधे, प्राथमिक राजेपुर को गोद लिया गया है। गांव में 260 पौधे लगाए गए। मां दुर्गा कालेज सिद्दीकपुर में 45 पौधे, रामेश्वरम कालोनी अहमद खा मंडी में 11 पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने बताया कि रोटरी क्लब की ओर से हर वर्ष जुलाई में पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। शहर स्थित जेल पार्क पार्क के बगल 25 पौधे लगवाए गए हैं। स्वच्छता अभियान के तहत गोमती नदी के किनारे 10 पौधे लगाकर उसकी देखभाल की जा रही है। रोडवेज परिसर में सात पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

तमाम संगठन छिटपुट प्रयास कर रहे हैं लेकिन पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए जितने काम किए जा रहे हैं, उससे कहीं अधिक कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन किया जा रहा है। नगर पालिका के पास कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं है। जहां-तहां कचरा फेंका जाता है और आग लगा दी जाती है। इससे वायु भी दूषित हो रही है। जब तक सरकारी एजेंसियां संवेदनशील नहीं होगी तब तक पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है। पर्यावरणविद डा. डीपी उपाध्याय का कहना है कि प्रदूषण पूरे जीव जगत के लिए घातक है। वाहनों का कम से कम इस्तेमाल, साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थल पर कचरा न फेंकना, प्रदूषित जल को नदी और नालों में नहीं छोड़ना, प्लास्टिक का उपयोग बंद कर हम पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में कई सामाजिक संगठन ऐसे हैं जिनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाया जाता है। हालांकि किसी भी संगठन ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है। न ही कभी इसकी सूचना दी जाती है कि कब और कहां पौधरोपण किया जाएगा। यदि जानकारी मिलती है तो इस दिशा में उनका सहयोग किया जाएगा। - एपी पाठक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी



जलालपुर। पर्यावरण को लेकर थाना अपराध निरोधक कमेटी कार्यालय पर रविवार की देर शाम बैठक हुई जिसमें वृक्ष लगाने पर जोर दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा की वर्तमान समय में पर्यावरण काफी दूषित हो चुका है जिसे दूर करने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। जिससे अधिक से अधिक वृक्ष लग सके। कमेटी के प्रत्येक सदस्य को प्रतिदिन कहीं न कहीं सार्वजनिक स्थानों पर वूक्ष लगाना अनिवार्य है। यह वृक्ष स्कूल व हास्पिटल आदि स्थानों पर लगाया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक मोहम्मद सलीम, मंत्री भुल्लन भारती, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महेंद्र मौर्या, अर्जुन गुप्ता, शमशाद, संतोष, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।



जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को टीडी पीजी कालेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन आई के अंतर्गत सोमवार को शाही किला से जागरूकता रैली निकाली गई।
संगोष्ठी में बीएड के विभागाध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। जल, जंगल और प्रकृति को बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। डा. अजय दुबे, डा. सुधांशू सिन्हा, डा. विनय सिंह, डा. वंदना शुक्ल ने विचार व्यक्त किए। टीडी महिला कालेज के छात्रों ने रैली निकाल कर सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक किया। इसके अलावा टीडी पीजी कालेज में संगोष्ठी का आयोजन कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। प्राचार्य डा. वंदना सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र शिवापार पहुंचे और वहां पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह, शालिनी सिंह, डा. पूनम सिंह, डा. मधुलिका सिंह ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बताया।

लायंस क्लब की रैली को रैली को वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा.क्षितिज शर्मा ने रवाना किया। ताड़तला में एक अस्पताल में हुई संगोष्ठी में लायंस क्लब जौनपुर मेन के अध्यक्ष राम कुमार साहू ने कहा कि हमें सबसे पहले जल को प्रदूषण होने से बचाना होगा और पेड़ों की रक्षा करनी होगी। डा. क्षितिज शर्मा, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व जोन चेयरमैन पवन जायसवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना है। हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने का संकल्प लेना होगा। नीलू सेठ, अरविंद बैंकर, महेेंद्र नाथ सेठ, लायंस पवन अध्यक्ष ज्ञान सिंह, अरूण त्रिपाठी, डा. मदन मोहन वर्मा, नीरज शाह, शत्रुधन मौर्य, संतोष साहू बच्चा, सुरेश चंद्र गुप्ता, विजय मौर्य, अशोक मौर्य, आरपी सिंह, राधेरमण जायसवाल, ज्योति शाह, केके जायसवाल व वीडी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed