{"_id":"5b15881e4f1c1bab6e8b62eb","slug":"15281377637-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेडा के शौचालयो से निकाला गया सामान गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेडा के शौचालयो से निकाला गया सामान गायब
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। नगर में नेडा द्वारा बनाए गए शौचालय के स्थान पर नगर पंचायत द्वारा नए शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुराने शौचालयों को तोड़ने के बाद उसमें लगे खिड़की दरवाजे उखाड़ने के बाद गायब है। पुरानी ईट का उपयोग नवनिर्माण में करने की पुष्टि मजदूर कर रहे हैं। किंतु 20 दरवाजे, दो नग लोहे का चैनल गेट और खिड़कियों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सामान के प्रति ठेकेदार को जबाबदेह बता रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड परिसर और सरकारी अस्पताल के पास खाली जमीन में नेडा द्वारा शौचालयों का निर्माण किया गया था। उसे नगर पंचायत ने अपने हक में एनओसी उक्त विभाग से प्राप्त कर नए सिरे से शौचालयों का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। नियमानुसार नेडा के बने शौचालयों को हटाने के बाद उसमे से प्राप्त सामग्री की नीलामी कर प्राप्त राशि राजकोष में जमा करना चाहिए। मगर ऐसा नहीं करके दोनों शौचालयों से प्राप्त लगभग 30 हजार ईंट में से काफी हद तक निर्माण में उपयोग किया गया। बाकी बची ईट को कस्बे के एक व्यक्ति को बेच दिया गया। इस बात की पुष्टि काम कर रहे मजदूरों ने की है। दोनों शौचालयों में लगे लोहे का चैनल गेट, खिड़की, 20 नग दरवाजे और अन्य सामान भी न तो मौके पर है और न तो नगर पंचायत के रस्टोर में ही रखे गए हैं। शौचालय से प्राप्त सामानों के बारे मे अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि शौचालय को तोड़कर सामान ठेकेदार द्वारा निकाला गया है। वह किस जगह रखा है, इसकी जानकारी नहीं है। अभी सामानों की नीलामी नहीं हुई है।
विज्ञापन