{"_id":"5b1587fb4f1c1b6a4d8b4b7b","slug":"15281377282-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमगाएगा बदलापुर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमगाएगा बदलापुर क्षेत्र
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से पचपन स्थानों पर सोलर लाइट लगाई जाएगी। क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सोमवार को निरीक्षण भवन बदलापुर में पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि पानी, बिजली, आवास तथा सड़क जैसी आवश्यक सुविधाएं मेरी प्राथमिकता में हैं। सोमवार को वैदिक रीति रिवाज के अनुसार एबीएस कांस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अजय सिंह ने सरोखनपुर गांव में स्थित महाकाली मंदिर पर पूजन अर्चन के बाद सोलर हाई मास्ट की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। पंडित विद्या प्रसाद मिश्र ने मंत्रोच्चारण कर कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भूमिपूजन कराया। ठेकेदार ने बताया कि प्रति सोलर हाई मास्ट की कीमत 1,17800 रुपये है। 55 सोलर हाई मास्ट की स्थापना से विधानभा क्षेत्र रोशनी से नहा उठेगा। एक सोलर मास्ट के लिए अठारह वाट वाली चार लाइट, एक पोल में चार पैनल तथा चार बैटरी होगी। पत्रकारों से बातचीत के बाद विधायक ने जनसमस्याओं को सुना। इस मौके पर सुरेश चौहान, बिनोद शर्मा, गंगा सिंह, हरीलाल मोदनवाल, साहबलाल, दिनेश सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एडीओ एसटी अच्छेलाल आदि मौजूद थे।