{"_id":"5b09aa914f1c1bf46e8b4cfb","slug":"152736013914-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की पार्टी नहीं दी तो मनबढ़ों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की पार्टी नहीं दी तो मनबढ़ों ने की पिटाई
Updated Sun, 27 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज (जौनपुर)।
चौकीखुर्द गांव में कुछ मनबढ़ों ने गांव के एक युवक को इसलिए पीट दिया कि वह अपनी शादी होने के बाद मनबढ़ों को दावत नहीं दी थी। पिटाई से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
चौकीखुर्द गांव निवासी नीरज गौड़ (21) की शादी एक पखवारा पहले हुई थी। उसके पड़ोस के एक मनबढ़ किस्म के युवक ने शादी बीतने पर नीरज से पार्टी मांगी तो उसने पार्टी देने से मना कर दिया। इसी को लेकर बात बढ़ गई मनबढ़ युवक ने उसकी लात घुसे पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया और पुलिस को सूचना दिए बिना इलाज के लिए जब वह मछलीशहर गया तो डाक्टरों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। तब वह मीरगंज पुलिस से लिखित शिकायत की है।