फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सूर्यप्रकाश जायसवाल बने व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष

सूर्यप्रकाश जायसवाल बने व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष

Tue, 22 May 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सूर्यप्रकाश जायसवाल बने व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने व्यापारी नेता सूर्यप्रकाश जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। इसी तरह व्यापारी नेता सोमेश्वर केशरवानी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन को दी है। नए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल 1974 में रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि से जुड़े। 1979 में श्री दुर्गा पूजा महासमिति का गठन एवं संरक्षक पद का दायित्व संभाला। व्यापारियों के संघर्ष में सहभागिता करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सहित व्यापार मंडल के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नए प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केशरवानी भी जौनपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लायंस आदि कई संस्थाओं के जिम्मेदार पदों पर रहे हैं। इनके मनोनयन पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, महामंत्री रवि मिंगलानी, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, युवा प्रदेश महामंत्री आशीष गुप्ता आशू, नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू, संतोष सोन्थालिया, नगर कार्यकारी अध्यक्ष संजय केडिया, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, रवि श्रीवास्तव, दीपक चिटकारिया, महेंद्र सोनकर, संजीव यादव, राजदेव यादव, अशोक बैंकर, संजय जडवानी, जिला युवा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल, विकास शर्मा आदि व्यापारी नेताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed