{"_id":"5b045a2e4f1c1b894c8b66f7","slug":"15270118819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लक्ष्य आए, विभाग शुरु कर दिया लाभार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लक्ष्य आए, विभाग शुरु कर दिया लाभार्थियों का चयन
Updated Tue, 22 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भूमि सुधार विभाग द्वारा डार्क जोन ब्लाकों में तालाबों की खुदाई करवाएगा। खेत तालाब योजना के तहत होने वाले इस काम के लिए अभी शासन से कोई लक्ष्य नहीं आया है लेकिन विभाग ने लाभार्थियों का चयन शुरू कर दिया है। अब तक 21 किसान आवेदन भी जमा कर चुके हैं। तालाबों की खुदाई में शासन द्वारा लाभार्थी को 50 फीसदी धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जानी है।
डार्क जोन ब्लाकों का जल स्तर बेहतर करने के लिए जल संचयन की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसके लिए किसानों को तालाब खोदवाने के लिए प्रेरित किय जा रहा है। एक तालाब खोदवाने की लागत एक लाख पांच हजार रुपये निश्चित की गई है। इसमें 50 फीसदी अनुदान है। लाभार्थी को यह धनराशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। आधी रकम लाभार्थी को खुद लगाने होगी। लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाना है। चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक लाभार्थियों लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है। बावजूद इसके कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग ने पिछले वर्ष के लक्ष्य के आधार पर जिले के नौ डार्क जोन ब्लाकों में तालाब खोदवाने के लिए लाभार्थियों का चयन करना शुरू कर दिया है। उसके द्वारा प्रत्येक डार्क जोन में पांच-पांच तालाब खोदने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए लाभार्थियों से फार्म जमा कराए जा रहे हैं। अभी तक कुल 21 लाभार्थियों ने अपना फार्म जमा कर दिया है। डोभी, केराकत, मुफ्तीगंज, करंजाकला, सिरकोनी व महराजगंज ब्लाक में दो-दो, सिकरारा ब्लाक में तीन, बक्शा ब्लाक में पांच व बदलापुर में एक लाभार्थी ने अपना प्रार्थना पत्र जमा किया है।
सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य नहीं भेजा गया है। पिछल वर्ष के लक्ष्य को मानकर लाभार्थियों के चयन का कार्य किया जा रहा है। अभी तक जिले के सभी डार्क जोन ब्लाकों से 21 लाभार्थियों ने अपने प्रार्थना पत्र जमा भी कर दिया है। जिसकी जांच की जा रही है। - ओंकार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम