फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   65 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

65 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sun, 20 May 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
65 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
करंजाकला। क्षेत्र के जपटापुर स्थित अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर बेहतर कार्य करने वाले 65 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने कहा कि कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह तो दीपक की तरह होता है। स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है। बिगड़े हुए समाज में शिक्षकों का दायित्व और बड़ जाता है। समाजिक बुराई बेरोजगारी, आंतकवाद, भ्रष्टाचार को सिर्फ शिक्षक ही शिक्षा के माध्यम से दूर कर सकता है। प्राधानाध्यापक डा. सभाजीत यादव ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व का निर्वाह करें। जिससे छात्र/छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आगे जाने की प्रेरणा मिलती रहे। इस मौके पर डा. मदन लाल यादव, राजमन यादव, मो. शकील, मनोज कुमार यादव, किरन यादव, दीपिका भार्गव, आराधना पांडेय, सुधा गौतम, उमाशंकर यादव, कैलाशनाथ यादव, अशोक कुमार, अनुरुद्ध मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, तसनीम फातिमा, अखिलेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed