फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आयुर्वेद के बाद अन्य क्षेत्रों में देश बनेगा अग्र णी

आयुर्वेद के बाद अन्य क्षेत्रों में देश बनेगा अग्र णी

Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद के बाद अन्य क्षेत्रों में देश बनेगा अग्र णी
बाबा रामदेव
जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि शांति और सदाचार को बढ़ाएंगे तो दुराचार की प्रवृत्ति खुद पीछे छूट जाएगी। उन्होंने कहा कि आज आयुर्वेद का दुनिया में महत्व बढ़ा है। पतंजलि की दवाओं की आज विदेशों में भी मांग है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर निरोग रहा जा सकता है, इसे अब लोग मानने लगे हैं। वह शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे। शनिवार से टीडी कॉलेज में योग शिविर का संचालन करेंगे, जो तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 साल पहले उन्होंने योग का प्रचार करना शुरू किया था। मगर योग और आयुर्वेद ही नहीं अन्य क्षेत्रों में पतंजलि की भागीदारी बढ़ने पर देश मजबूत होगा। ऐलोपैथी में जिन बीमारियों का इलाज संभव नहीं उसका इलाज आयुर्वेद में है। नियमित योग से रक्तचाप से छुटकार पाया जा सकता है। पांच जनवरी 1997 को स्थापित पतंजलि ट्रस्ट आज एक बड़े संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। आज एलोपैथिक के डाक्टर भी पतंजलि की दवाओं को उपयोग कर रहे हैं। ट्रस्ट ने डेढ़ लाख लोगों को रोजगार दिया है। दस करोड़ लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जा चुका है। आज लोग योग का लोहा मान रहे हैं। मैं योग का अविष्कारक नहीं प्रचारक हूं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के लिए जो अभियान शुरू किया है उसमें सबका सहयोग जरूरी है। स्वदेशी अर्थव्यवस्था, भाषा, सभ्यता, ज्ञान विस्तार के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पचास लाख करोड़ की अर्थ व्यवस्था पर आज भी विदेशी कंपनियों का कब्जा है लेकिन पतंजलि के उत्पाद उनको पछाड़ रहा है। केवल एक कंपनी आगे हैं उसे भी शीघ्र ही पीछे कर दिया जाएगा। देश सेवा के लिए ट्रस्ट काम कर रहा है। तीन दिनों तक योग लोग योग शिविर का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर कुलपति प्रो. राजाराम यादव, रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



मेरी कामयाबी अमर उजाला का सहयोग

जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मेरी इस कामयाबी में अमर उजाला का काफी सहयोग रहा है। मैंने जब योग का अभियान शुरू किया था तब अमर उजाला में मेरी खबरों को जगह मिलने लगी थी। शुरूआती दौर में किसी को पता नहीं था कि पतंजलि के उत्पाद देश ही नहीं विदेशों में भी छा जाएंगे। आज मेरी कामयाबी में अमर उजाला का काफी योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed