फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   योग महोत्सव में मातृ शक्ति की है महत्वपूर्ण भूमिका

योग महोत्सव में मातृ शक्ति की है महत्वपूर्ण भूमिका

Fri, 18 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
योग महोत्सव में मातृ शक्ति की है महत्वपूर्ण भूमिका
शाहगंज। योग गुरु रामदेव के आगमन पर नगर को पूर्ण योगमय बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुट गये हैं। योग महोत्सव में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें मातृ शक्ति योग साधना महोत्सव में बैठने आदि के व्यवस्था में लगे महिला कार्यकर्ता का संचालन महिला पतंजलि स्वेच्छा योग कक्ष की प्रभारी रीता जायसवाल को जिम्मेदारी दी गयी है। उक्त बातें अयोध्या मंडल और शाहगंज योग महोत्सव के प्रभारी अरुण योगी ने गुरुवार की देर शाम बाल शिक्षा निकेतन पक्का पोखरा के परिसर में आयोजित महिला पतंजलि योग समिति द्वारा संचालित पतंजलि स्वेच्छा योग कक्ष की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से योग महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता जायसवाल व भारत स्वाभिमान अमेठी के प्रभारी मनमोहन ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के बारे में बताया। पतंजलि स्वेच्छा कक्ष संचालिका रीता जायसवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन नेहा अग्रहरी एवं रोशनी अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर उर्मिला बरनवाल, शकुंतला मोदनवाल, रीता सोनी, भाग्यशाली अग्रहरी, रीता अग्रहरी, रेनू बरनवाल, आशा अग्रहरी, शारदा देवी, मंजू शर्मा, शिवकुमारी गुप्ता, आशा अग्रहरी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed