फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रीमद्भागवत कथा सुनने से नष्ट हो जाते है सारे पाप

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से नष्ट हो जाते है सारे पाप

Fri, 18 May 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा सुनने से नष्ट हो जाते है सारे पाप
सीताकुंड अयोध्या से पधारे स्वामी प्रेमदास रामायणी महराज ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सभी पाप स्वत: समाप्त हो जाते है। गुरुवार को क्षेत्र के चवरी गांव मे चल रही सात दिवसीय कथा के पहले दिन भक्तों के बीच प्रवचन में कही। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, अभिमानी असुर अनीति पर चलकर लोगों को सताते है तो धर्म की रक्षा एवं असुरों के उद्धार के लिए प्रभु अवतार लेते है। जहां कंस के लिए भगवान कृष्ण तो रावण के लिए प्रभु राम ने अवतार लिया था। परमात्मा की शरण में रहोगे तो संसार सागर से पार हो जाओंगे और माया के चक्कर में रहे तो भव बंधन में फसे रहोगे। भक्ति पथ पर चलने के लिए ज्ञानी होना जरुरी नहीं है। अगर जरुरी है तो प्रभु के चरणों में अनुराग। क्योकि प्रभु सर्वत्र विराजमान है। उन्हें केवल प्रेम से खोजने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि जिस पर प्रभु की अति कृपा होती है। वही सत्संग की राह पर चलता है। कथा में दिलीप गुप्त, अरविंद, शैलेन्द्र तिवारी, भैयालाल तिवारी, अम्बरीष गुप्त, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। आयोजक जवाहरलाल गुप्त ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed