फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों के समस्याओं का समाधान करेगा लोकदल

किसानों के समस्याओं का समाधान करेगा लोकदल

Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसानों के समस्याओं का समाधान करेगा लोकदल
रामनगर। लोकदल पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दूबे नोकरा के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे लोकदल मजबूत संगठन के रूप मे जाना जाएगा। जिसका शुरुआत जौनपुर से हो गया है। उन्होंने कहां कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कमर कस लें। किसान अन्न दाता है। उसके खुशहाली से देश का हर तपका खुशहाल दिखेगा। उन्होंने कहां कि आज किसान दुखी है। खेती को घाटे का सौदा मान रहा है। प्रकृति रुठ जाय तो फसल का नुकशान। वर्षा न होने और नहरों में पानी न आने पर फसल सूखने का डर। नीलगायों और छुट्टा पशुओं से फसल की बरबादी। ऐसे में किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के न आने के संबंध मे बताया कि राजनैतिक वयस्तता की वजह से नही आ पाये। जिलाध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि पद की गरिमा का गौरवशाली इतिहास होगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह इस दल के संस्थापक रहे। उन्होंने कहा कि अभी लोकदल जीरो है लेकिन हीरो बनने मे देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से जातपांत की राजनीति खत्म होने के दिन आ गए हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को लोकदल यूथ अध्यक्ष पंकज सिंह, जफराबाद विधान सभा अध्यक्ष मनीष शुक्ला, अरविंद पटेल मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष, व सूर्य प्रताप सिंह ने संवोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकदल जिलाध्यक्ष सोनू सिंह ने किया। संचालन सगीर खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed