फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि कर्मचारक संघ ने 12 सूतरी मांगों कघ लेकर किया प्रदर्शन

पूविवि कर्मचारक संघ ने 12 सूतरी मांगों कघ लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूविवि कर्मचारक संघ ने 12 सूतरी मांगों कघ लेकर किया प्रदर्शन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन गेट के सामने हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संघ का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी समस्या को लेकर सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है। इस कारण काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा कि 15 से लेकर 18 मई तक आंदोलन चलेगा। कर्मचारी संघ के महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि यदि कर्मचारी की समस्याओं पर विवि प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो 18 मई को बाबा रामदेव के कार्यक्रम में भी समस्या को लेकर आंदोलन करेगा। कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष शहनवाज खान ने कहा कि कर्मचारी समस्या के लिए संघटन हमेशा उनकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। यदि कर्मचारियों के समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जब तक कर्मचारी की समस्या पर विचार नहीं हुआ तो कर्मचारी संगठन अगली रणनीति तैयार करेगा। जिसमें मृतक आश्रित पाल्यों को योग्यता के अनुसार समायोजन करने, विनियमित कर्मचारियों के जीपीएफ की कटौती करते हुए धन राशि कोषागार में जमा कराई जाए। विवि में रिक्त समस्त पदों पर निर्गत शासनादेश के अनुरूप समायोजन किया जाए। विवि के शेष कर्मचारियों को भी वेतन क्रम में किया जाए। शासनादेश के क्रम में अन्य विवि की भात शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सामान्य संवर्ग तथा अन्य संवर्ग के संबंध में की गई संस्तुतियों पर लिए गए निर्णय को विवि में तत्काल लागू किया जाए। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पद पर पदोन्नति किया जाए। कर्मचारियों को एसीपी की सुविधा के साथ रिक्त तृतीय श्रेणी पर नियमानुसार समायोजन किया जाए। विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के सततीकरण प्रस्ताव शासन को प्रेषित कराए। शिक्षणेत्तर संघ कर्मचारी भवनों की मरम्मत एवं रंगाई पोताई के लिए विकास विभाग को आदेश दिया जाए। मृत कर्मचारी एचएन यादव, बासुदेव मौर्या एवं शिवकुमार के लंबित प्रकरण को शीघ्र निस्तारण कराया जाए। कर्मचारियों के आवास किराया कटौती नियमानुसार किया जाए। इस मौके पर रामनाथ राम, संयुक्त मंत्री भरत कुंवर, शम्भूशरण गौर, कोषाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रमोद कुमार कौशिक, अखिलेश यादव, छत्रपाल यादव, शमशाद अली, राकेश मौर्या, रामजस मिश्रा, पुष्पलता त्रिपाठी, निशा श्रीवास्तव, सत्यराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed