{"_id":"5af0a2d14f1c1b360b8b8c44","slug":"152571975911-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से लोगगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से लोगगों में रोष
Updated Tue, 08 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। अघोषित कटौती होने से लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेती किसानी सहित अन्य कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता व क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र पर जाकर शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने की मांग की। इसे लेकर एसएसओ चिंतामनी से लोगों की नोकझोंक हुई।
जलालपुर क्षेत्र में जबरदस्त अघोषित कटौती हो रही है। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि महज 10 घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है। लेकिन उसके भी आने का कोई निश्चित समय भी नहीं है। जबकि 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। वहीं सुबह10 बजे दिन से शाम दो बजे तक और शाम 4:30 बजे से 8:45 बजे तक, रात10,15 बजे से सुबह 8:45 बजे तक बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी है। बावजूद इसके लोगों को शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता व क्षेत्रीय लोगों ने बिद्युत उपकेंद्र पर जाकर शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने की मांग की। इस दौरान एसएसओ चिंतामनी से विद्युत कटौती को रोकने को लेकर नोकझोक भी हुई। पिंटू गुप्ता ने कहा कि बिजली सही ढंग से नहीं मिलने पर उमस भरी गर्मी में लोगो का जीना मोहाल हो गया है। वहीं पेयजल संकट गहरा गया है। इस संबंध में जेई अवधेश कुमार कुशवाहा व कर्मचारी चिंतामणि ने बताया कि पूरे समय तक बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। रोस्टर के मुताबिक 17 घंटे लाइन दी जा रही है। फाल्ट ठीक करने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है।