{"_id":"5aecb1014f1c1ba1098b82b6","slug":"1525461248210-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम पंचायतों के 10 कार्यो का नहीं हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम पंचायतों के 10 कार्यो का नहीं हुआ भुगतान
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। स्थानीय ब्लाक के चार ग्राम पंचायतों में हुए 10 कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने गाम पंचायतों के प्रधानों ने बीडीओ व मनरेगा एकाउंटेंट पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है।
चार ग्राम पंचायत अमारी डडवा नाहरपुर व बहोरिकपुर ग्राम पंचायत में 10 कार्यो की सब प्रक्रिया पूरी की गई किन्तु इस कार्यो का भुगतान नही किया। महराजगंज ब्लाक में कुल 89 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें 95 कार्यों का फंड ट्रांसफर आर्डर किया गया है। जिसमें से ग्राम पंचायत अमारी, डडवा, नाहरपुर व बहोरिकपुर में हुए 10 कार्यों के भुगतान की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। डडवा प्रधान जितेश सिंह ने बताया कि भुगतान के लिए घूस की मांग की गई। मैने नहीं दिया तो मेरा भुगतान रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया जा रहा है, जबकि कई ग्राम पंचायत में कार्य कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि जिस भी कार्य का भुगतान किया गया गया है वह सही किया गया है। जिसका भुगतान नहीं हुआ है, धन की उपलब्धता होने पर भुगतान कर दिया जाएगा।