{"_id":"5aecb0fe4f1c1b6d098b7ef0","slug":"152546124513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मापी शुरु होने से लोगों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मापी शुरु होने से लोगों में हड़कंप
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद सहित लोक निर्माण विभाग व राजस्व टीम द्वारा सड़क को चौड़ीकरण करने के लिए शुक्रवार को चिह्नांकन करने का कार्य किया गया। इस दौरान जफराबाद पुराने से मछहरट्टे से लेकर सुलेमानी चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ चिह्नांकन का कार्य किया गया और मापी भी गई है। अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों को हटाने के लिए चिह्नांकित किया गया। साथ ही लोगों को अतिक्रमण की जद में आने वाले सामानों आदि को हटा लेने का निर्देश दिया गया। इसको लेकर दुकानदार एवं मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि इसे पूर्व अभी तक जफराबाद-जौनपुर व जफराबाद-बेलांव मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराते हुए जफराबाद कस्बे के पुराने मछहरट्टे तक सड़क के दोनों तरफ खुदाई कराकर गिट्टी भराई का कार्य एक माह पूर्व ही करा दिया गया है। लेकिन अभी तक सड़क चौड़ीकरण खुदाई कार्य से निकले हुए मलबे को नहीं हटवाया गया है। हालत यह है कि लोगों द्वारा खुद मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा है। मार्च 2018 में नगर पंचायत जफराबाद एवं लोक निर्माण विभाग तथा राजस्व टीम द्वारा सड़क के दोनों तरफ चौड़ीकरण हेतु मकान व दुकान को तोड़ने हेतु चिह्नांकन का कार्य किया गया था और मुनादी कराई गयी थी। लेकिन दुकानदार व मकान मालिक, व्यापार मंडल जफराबाद के अध्यक्ष उमाकांत गिरि के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह से मिलकर स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विरोध जताया जिस पर बाजार में सड़क चौड़ीकरण कार्य की कार्यवाही बंद हो गयी थी। लोग आश्वस्त हो गए थे कि अब बाजार में चौड़ीकरण कार्य नहीं होगा। लेकिन फिर चौड़ी करण का कार्य शुरू होने से हड़कंप मच गया है। टीम में राजस्व कर्मी लेखपाल इंद्राज कृष्ण कुमार, नगर पंचायत जफराबाद के लिपिक राजमन, वेदप्रकाश, सत्येन्द्र नारायण तिवारी, ओमकार यादव व लोक निर्माण विभाग के लोग उपस्थित रहे।