फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दवा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन, सौँपा ज्ञापन

दवा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन, सौँपा ज्ञापन

Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दवा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन, सौँपा ज्ञापन
जौनपुर। अग्रणी दवा व्यवसायी संस्था केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ( सीसीडब्लूए) ने शुक्रवार को अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘ इंदु ‘ ने कहा कि व्यापारी समाज अहम अंग है। उसे समुचित सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए लेकिन क्षयरोग की दवाओं की बिक्री की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा जारी अध्यादेश में व्यवसायियों की गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया है। संगठन के सचिव राजेंद्र निगम ने कहा कि फार्मासिस्ट की समस्या का हल न निकलने से हर दिन फुटकर दवा व्यवसायी अपना रोजगार खोता जा रहा है। एक तरफ सरकार देशवासियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना चाहती है तो दूसरी पीढ़ियों या दशकों से व्यवसाय कर रहे दवा व्यवसायी लाइसेंस नवीनीकरण न हो पाने के कारण बेरोजगार होते जा रहे हैं। 7 संगठन के चेयरमैन महेंद्र ने कहा कि नियमावली को अनदेखी कर प्रदेश मेंलाइसेंस नवीनीकरण में रोड़े अटकाए जा रहे है। 7 नवीनीकरण में नये लाइसेंस में लगनेवाले दस्तावेज मांगे जा रहे है। ऑन लाइन नवीनीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आधार पर नवीनीकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। धरना के पश्चात संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर अमित मौर्या, इरफान अहमद, भूपेंद्र सिंह, सुनील चौरसिया, पारसनाथ निगम, हरीश त्रिपाठी, अश्वनी श्रीवास्तव, रतन सिंह सहित तमाम दवा व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed