फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूरा होगा छह पुलों का निर्माण, सिमट जाएंगी दूरियां

पूरा होगा छह पुलों का निर्माण, सिमट जाएंगी दूरियां

Sat, 05 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पूरा होगा छह पुलों का निर्माण, सिमट जाएंगी दूरियां
जौनपुर। लंबे इंतजार के बाद इसी साल शहर में एक फ्लाई ओवर समेत जिले में छह पुलों का निर्माण पूरा हो जाएगा। गोमती, सई और पीली नदी पर बन रहे इन पुलों के निर्माण से कई इलाकों की दूरियां सिमट जाएंगी। जिले की इन प्रमुख नदियों पर बन रहे पुल के चालू होते ही न सिर्फ आवागमन में सुविधा होगी बल्कि लोगों का समय भी बचेगा। फ्लाईओवर समेत पुल निर्माण की छह परियोजनाओं पर कुल 57.93 करोड़ खर्च हो रहा है। सभी परियोजाएं 70 से 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। वर्ष के अंत तक इन परियोजनाओं को आवाम के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में मिर्जापुर रोड पर सिटी स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर की स्वीकृति जनवरी 2014 में मिली थी। 24.52 करोड़ की लागत से इस फलाई ओवर का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम करा रहा है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि 78 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी साल के अंत तक रेल उपरिगामी सेतु को चालू कर दिया जाएगा। इस फ्लाई ओवर के निर्माण से शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। गोमती नदी पर बैजारामपुर में बन रहा पुल का निर्माण भी जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इसका निर्माण करा रहा है। 929.28 लाख की लागत से बन रहे गोमती नदी पर इस पुल को चालू होने से जिले के पश्चिमी इलाके बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ. नौपेड़वा, बक्शा आदि प्रमुख इलाकों की विश्वविद्यालय और राजकीय मेडिकल कालेज की दूरी आधे से अधिक कम हो जाएगी। पुल का निर्माण पूरा होने से इन इलाकों के लोगों को 20 किलोमीटर कम सफर तय करना होगा। इसी तरह 922.21 लाख की लागत से गोमती नदी के अखड़ो घाट पर पुल का निर्माण पूरा होने वाला है। सई नदी के मनहन घाट पर 898.86 लाख की लागत से पुल का निर्माण, पीली नदी पर बरपुर में 275.7 लाख और इसी नदी पर कबेली गांव के निकट 314.99 लाख की लागत से पुल का निर्माण पूरा होने वाला है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि फ्लाईओवर समेत निर्माणाधीन पुलों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। निर्माण में प्रगति की हर महीने समीक्षा की जा रही है। हर हाल में साल के अंत तक पुल निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न इलाकों में इस साल 125 नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 160.88 किलोमीटर है। सभी का निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें प्रांतीय खंड 89 किलोमीटर लंबी 56 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि निर्माण खंड की ओर से 48.90 किलोमीटर 30 सड़कें और निर्माण खंड दो- 22.65 किलोमीटर लंबी 35 सड़कों का निर्माण करा रहा है। अभी तक तीनों निर्माण इकाइयों की ओर से 83 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed