{"_id":"5ae612054f1c1b85028b743a","slug":"15250273335-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह समझौते से मामले को हल करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह समझौते से मामले को हल करने पर जोर
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेरी (जौनपुर)। इंटर कालेज भदखिन के प्रांगण में रविवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कानून की जानकारी दी गई। साथ ही सुलह -समझौते से मामले को हल कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह रहे।
उन्होंने बताया कि जिस तरीके से छोटे-छोटे मामलों को लेकर मुकदमों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही लोग अनायास परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय के जज पीएन भगवती की सोच थी कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों के गलत सोच को बदलने का प्रयास किया जाय और विवादित मामले का एक साथ बैठकर आपस में बातचीत के आधार पर हल निकाला जाए। इसके लिए सभी जिलों में विधिक जागरूकता का शिविर किया जाता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि समाज शिक्षित व जागरूक हों। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण ने कहा कि महिलाओं को विशेष सजग रहने व विचार में परिवर्तन करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा एडवोकेट ने किया। मनोज वर्मा एडवोकेट, संतोष मिश्रा, राजेंद्र मिश्र, रजनीश राजभर, दुर्गेश मिश्र, देवेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।