{"_id":"5ae4c0984f1c1b320a8b7058","slug":"152494095220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया संविधान बनाना चाहती है भाजपा सरकार - अबू हाशिम आजमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया संविधान बनाना चाहती है भाजपा सरकार - अबू हाशिम आजमी
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सिपाह स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू हाशिम आजमी ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा नया संविधान बनाना चाहती है। यह देश के लिए खतरनाक है। इसके खिलाफ सभी धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एकजुट होना होगा।
सपा व कांग्रेस में गठबंधन के सवाल पर कहा कि ऐसा होना ही चाहिए लेकिन कांग्रेस चाहती है कि सिर्फ उन्हें मदद दी जाए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने धर्मनिरपेक्ष लोगों के वोटों का बंटवारा रोकने के लिए कांग्रेस को105 सीटों पर चुनाव लड़वाया लेकिन जब गुजरात में चुनाव हुआ तो सपा को कांग्रेस ने नहीं पूछा। कर्नाटक में सपा को सीट नहीं दी गई ये लोग सिर्फ अपना स्वार्थ देखते है। इससे पूर्व मुन्ना सिद्दीकी , जावेद महमूद मरकजी सिरत कमेटी के अध्यक्ष इरशाद खान आदि लोगों ने स्वागत किया।