फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इलाहाबाद की तनुप्रिया बनी मिस यूपी क्वीन

इलाहाबाद की तनुप्रिया बनी मिस यूपी क्वीन

Tue, 24 Apr 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद की तनुप्रिया बनी मिस यूपी क्वीन
मंजरी फड़नीस
जौनपुर। रासमंडल स्थित विवाह मैरिज हाल में रविवार को सौंदर्य की नई परिभाषा गढ़ दी। रंगबिरंगी रौशनी में कैटवाक के दौरान अपने सौंदर्य से चकित कर देने वाली सुंदरियों ने कठिन परीक्षाओं से गुजरते हुए साबित किया सुंदर काया ही नहीं बल्कि वे सुंदर मस्तिष्क और ममतामय दिल की स्वामिनी भी हैं। पांच चक्र की कठिन परीक्षा के बाद इलाहाबाद की तनुप्रिया सिंह परमार ने मिस यूपी क्वीन 2018 चुना गया। सोनभद्र की प्रियंका रघुवंशी दूसरे और गोरखपुर की साक्षी ने तीसरे स्थान पर रहीं। अभनेत्री मंजरी फड़नीस ने विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फ्रैंडस ग्रुप ट्रस्ट के बैनर तले गहना कोठी द्वारा प्रायोजित मिस यूपी क्वीन 2018 ग्रैंड फिनाले में विभिन्न जिलों से चुनकर आईं 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने परिचय राउंड के बाद उनमें से दस श्रेष्ठ प्रतिभागियों को चुना। उसके बाद लिखित परीक्षा कराई गई। टेलेंट राउंड में पांच प्रतिभागियों का चयन अगले चक्र के लिए हुआ। इसमें इलाहाबाद की तनुप्रिया, सोनभद्र की प्रियंका रघुवंशी, गोरखपुर की साक्षी जायसवाल. इलाहाबाद की सोनाली केसरवाली और जौनपुर की सान्या सिंह चुनी गईं। उसके बाद सामाजिक सरोकार के सवालों का बेहतर जवाब देकर तनुप्रिया के सिर मिस यूपी क्वीन 2018 का खिताब हासिल किया। प्रियंका दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। जौनपुर की नेहा सिंह को बेस्ट ब्यूटी फुल स्माइल, जौनपुर की काजल गुप्ता को बेस्ट सिल्की हेयर, कानपुर की सिमरन साहू को मिस एलिगेंट, इलाहाबाद की सोनल केसरवानी को शाइनी स्कीन और जौनपुर की अंजली सिंह को प्रामिनेंट आइज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के मनन, जौनपुर के राजेंद्र सिंह राज, डा. क्षितिज शर्मा, संदीप पांडेय, बालिका वैष्णवी श्रीवास्तव, फ्रेंडस डांस ग्रुप, रिदम डांस फैक्ट्री और क्यूरियस बैंड के कलाकारों ने नृत्य और गीत से समा बांध दिया। स्वागत नाज शेख, संचालन शिल्पी व सलमान शेख ने किया। कोरियोग्राफी सागर शान लखनऊ ने किया। क्यूरियस बैंड की प्रस्तुति लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनी रही। नगरपालिका परिषद की चेयरमैन माया टंडन एवं बसपा नेता अशोक सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, गहना कोठी के विनीत सेठ ने दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। निर्णायक अभिनेत्री मंजरी फड़नीस, अभिनेता अनिरुद्ध सिंह व अभिनव कुमार रहे। विजेताओं को स्कूटी, डायमंड रिंग एवं गोल्ड रिंग पुरस्कार में दिया गया। आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, रौनक गुप्ता, योगेश पांडेय, डा. वीएस उपाध्याय, डा. अजीत कपूर, डा. एनके सिन्हा, डा. एमएम वर्मा, ज्योति कपूर, शर्मिला सिन्हा, ममता उपाध्याय, विवेक सेठ मोनू, रोहित खान, विशाल सेठ, विपिन सेठ, हर्षित सेठ, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, फैसल हसन तबरेज, हसनैन कमर दीपू, सागर सोलंकी, केके जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, चारू शर्मा, डा. जंग बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
यूपी बनेगा बेहतर जातिवाद मिटा दो
जौनपुर। प्रतिभागियों को मंच मिला तो उनके हौसलों को पंख लग गए। अभिनेत्री मंजरी ने प्रतिभागियों से पूछा कि यूपी को बेहतर बनाने के लिए वे क्या करेंगी। प्रियंका रघुवंशी ने जवाब में कहा कि जातिवाद, भेदभाव, गंदी राजनीति से मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं पर अत्याचार रोककर यूपी को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। निर्णायकों को उनका जवाब पसंद आया। तनुप्रिया ने कहा कि वह मिस इंडिया बनना चाहती हैं।

इनसेट--
इन्होंने किया प्रतिभाग
जौनपुर। समारोह में शिखा प्रजापति, शिप्रा सिंह, सानिया सिंह, नेहा सिंह, निर्वत परवीन, काजल गुप्ता, सिमरन साहू, नमिता सिंह, सपना चौबे, अंशू सिंह, सविता वर्मा, रेनूका सिंह, तनुप्रिया सिंह, प्रियंका रघुवंशी, श्वेता दूबे, सीमा, साक्षी जायसवाल, सोनाली केसरवाली, अंजली सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed